IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट में 4 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं चेतेश्वर पुजारा, गांगुली को पछाड़ने का मौका

इंदौर टेस्ट में भारतीय टीम की हार के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का रोमांचक अलग ही लेवल पर पहुंच गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 मार्च से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

author-image
By Akhil Gupta
New Update
IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट में 4 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं चेतेश्वर पुजारा, गांगुली को पछाड़ने का मौका

इंदौर टेस्ट में भारतीय टीम की हार के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का रोमांचक अलग ही लेवल पर पहुंच गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 मार्च से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। 

तीसरे टेस्ट में भले ही टीम इंडिया को हार मिली हो, लेकिन चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने भारत की दूसरी पारी में अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया। जहां एक के बाद एक विकेट गिरते जा रहे थे, वहां पुजारा एक छोर पकड़कर खड़े रहे। 

उन्होंने 142 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार 59 रन बनाए। अब अहमदाबाद में भी चेतेश्वर में भारतीय टीम और फैंस को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। अहमदाबाद टेस्ट चेतेश्वर पुजारा के लिए कई मायनों में खास बन सकता है। दरअसल, पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में एक नहीं बल्कि 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- ग्रेस हैरिस के तूफानी में उड़ी गुजरात जायंट्स... यूपी वॉरियर्स ने आखिरी ओवर में मारी बाजी

publive-image

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो हजार रन 

अहमदाबाद टेस्ट में अगर चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाने में सफल रहे, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने दो हजार टेस्ट रन पूरे कर लेंगे। अब तक उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ 23 टेस्ट मैचों में 51.05 की शानदार औसत के साथ कुल 1991 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 11 अर्धशतक शामिल है। 

पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2,000 टेस्ट रन बनाने वाले सिर्फ चौथे भारतीय होंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (3630), वीवीएस लक्ष्मण (2434) और राहुल द्रविड़ (2143) का नाम आता है। 

क्लार्क को पछाड़ने का मौका

इतना ही नहीं चौथे मैच में चेतेश्वर अगर 59 रन बना देते हैं तो भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज बन जाएंगे। 59 रन बनाते ही चेतेश्वर पूर्व कंगारू कप्तान माइकल क्लार्क (2049) को पीछे छोड़ देंगे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी: 

  • सचिन तेंदुलकर: मैच- 39 | रन- 3630
  • रिकी पोंटिंग: मैच- 29 | रन- 2555
  • वीवीएस लक्ष्मण: मैच- 29 | रन- 2434
  • राहुल द्रविड़: मैच- 32 | रन- 2143
  • माइकल क्लार्क: मैच- 22 | रन- 2049
  • चेतेश्वर पुजारा: मैच- 23 | रन- 1991

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, हेजलवुड के बाद डेविड वॉर्नर भी हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से बाहर

publive-image

गांगुली भी रह जाएंगे पीछे 

अहमदाबाद टेस्ट में 35 वर्षीय चेतेश्वर पुजारा के पास पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से आगे निकलने का भी चांस रहेगा। दरअसल, अगर पुजारा 101 रन बनाने में कामयाब हुए तो भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 7वें खिलाड़ी बन जाएंगे। ऐसा करते ही वह सौरव गांगुली (7212) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 

गांगुली ने 113 टेस्ट मैचों में 42.17 की औसत से 7212 रन बनाए थे। वहीं पुजारा अब तक 101 मुकाबलों में 44 की औसत के साथ कुल 7112 रन बना चुके हैं। 

भारत ने 4,000 रन 

अहमदाबाद में पुजारा के पास भारत में अपने 4 हजार रन पूरे करने का भी बढ़िया मौका रहेगा। आखिरी मैच में अगर वह 203 रन बना लेते हैं, तो भारतीय सरजमीं पर अपने 4,000 टेस्ट रन पूरे कर लेंगे। भारत में अब तक उन्होंने 50 मैचों में 52.73 की औसत से कुल 3797 रन बनाए हैं। 

भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी 

  • सचिन तेंदुलकर: मैच- 50 | रन- 7216
  • राहुल द्रविड़: मैच- 70 | रन- 5598
  • सुनिल गावस्कर: मैच- 65 | रन- 5067
  • वीरेंद्र सहवाग: मैच- 52 | रन- 4656
  • विराट कोहली: मैच- 49 | रन- 3958
  • चेतेश्वर पुजारा: मैच- 50 | रन- 3797

ये भी पढ़ें- बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ये अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने रोहित 

Latest Stories