IPL 2023: इस दिग्गज भारतीय स्पिनर को पंजाब किंग्स ने बनाया अपना बॉलिंग कोच, यहां देखें उनका रिकॉर्ड

आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही हफ्तों का समय बचा है। अप्रैल के पहले हफ्ते में आईपीएल 2023 शुरू हो सकता है। साल 2022 के अंत में हुए मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम पूरी की है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023: इस दिग्गज भारतीय स्पिनर को पंजाब किंग्स ने बनाया अपना बॉलिंग कोच, यहां देखें उनका रिकॉर्ड

Punjab Kings, Spin bowling Coach, Sunil Joshi, IPL 2023: आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही हफ्तों का समय बचा है। अप्रैल के पहले हफ्ते में आईपीएल 2023 शुरू हो सकता है। साल 2022 के अंत में हुए मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम पूरी की थी।

अब टीमें खिताब जीतने के लिए अन्य तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में पंजाब किंग्स ने अपने कोचिंग स्टाफ को और मजबूत किया है। शिखर धवन की कप्तानी वाली फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी को अपने साथ बतौर स्पिन बॉलिंग कोच जोड़ा है। PBKS ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

फ्रेंचाइजी ने किया ट्वीट

पंजाब किंग्स ने एक ट्वीट कर सुनील जोशी का स्वागत किया। इस ट्वीट के साथ कैप्शन में फ्रेंचाइजी की ओर से लिखा गया, हम यह घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं कि पूर्व भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर सुनील जोशी को पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। आइए उसका गर्मजोशी से स्वागत करें।

 

जोशी का करियर

सुनील जोशी ने अपने करियर में 15 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 26 पारियों में उन्होंने 35.85 की औसत और 2.55 की इकॉनमी से 41 विकेट चटकाए। उन्होंने एक बार 4 और एक बार 5 विकेट चटकाने का कारनामा भी किया है। वहीं टेस्ट की 19 पारियों में उन्होंने 20.70 की औसत और 42.20 के स्ट्राइक रेट से 352 रन बनाए। जोशी ने 69 वनडे की 67 पारियों में 36.36 की औसत और 4.44 की इकॉनमी से 69 विकेट झटके हैं। इसके अलावा एकदिवसीय की 45 पारियों में उन्होंने 584 रन भी बनाए हैं। इसमें एक फिफ्टी भी शामिल है।

आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स

कप्तान: शिखर धवन
कोच: ट्रेवर बेलिस
सहायक कोच: ब्रैड हैडिन
बल्लेबाजी कोच: वसीम जाफर
गेंदबाजी कोच: चार्ल लैंगवेल्ट
स्पिन गेंदबाजी कोच: सुनील जोशी

ये भी पढ़ें: Virat Kohli ने अनोखे अंदाज में जड़ा सिक्स, बताया माही वाला शॉट; अब Video हो रहा वायरल

Latest Stories