पृथ्वी शॉ को फिर किया गया नजरअंदाज, क्या 22 साल की उम्र में ही खत्म हो जाएगा करियर!

मुंबई सपनो की नगरी, जहां हर दिन कई सपने सच होते तो कुछ टूटते भी है, जी हां ऐसा ही एक सपना आज टूटा है मुंबई में जन्में 22 वर्षीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का। भारतीय टीम में अपनी वापसी की आस लगाए इस विष्फोटक ओपनर का एक बार फिर से दिल टूटा है जब न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों की नाम घोषणा हुई। 

author-image
By Abhishek Kumar
New Update
पृथ्वी शॉ को फिर किया गया नजरअंदाज, क्या 22 साल की उम्र में ही खत्म हो जाएगा करियर!

मुंबई सपनों की नगरी, जहां हर दिन कई सपने सच होते तो कुछ टूटते भी है। जी हां, ऐसा ही एक सपना आज टूटा है मुंबई में जन्में 22 वर्षीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का। भारतीय टीम में अपनी वापसी की आस लगाए इस युवा ओपनर का एक बार फिर से दिल टूटा, जब न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दौरे के लिए उनको नजरअंदाज किया गया। 

31 अक्टूबर 2022 की शाम जैसे यह खबर आती है कि न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की वनडे और टी20 स्क्वाड की घोषणा हुई है, लेकिन उसमें पृथ्वी शॉ का नाम किसी भी स्क्वाड में नहीं है। बस एक बार फिर बीसीसीआई के इस कठोर रुख से साफ़ हो गया है कि इस खिलाड़ी के लिए अब उनके सारे दरवाजे बंद हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें :पृथ्वी शॉ को मौका ना देने पर भड़के फैन्स, जानें सोशल मीडिया पर किसने क्या कहा

तो क्या 22 साल की उम्र में ही खत्म हो जाएगा शॉ का करियर

publive-image

09 नवंबर 1999 को मुंबई के ठाणे में जन्में पृथ्वी शॉ को किसी ने मुंबई का अगला सचिन तेंदुलकर तो किसी ने भारत का अगला वीरेंदर सहवाग तक कह दिया था। आज वो खिलाड़ी भारतीय टीम में अपनी वापसी के लिए जी जान लगा कर भी जगह नहीं बना पा रहा है। तो क्या ऐसा मान लिया जाए कि अब पृथ्वी शॉ का अंतर्राष्ट्रीय करियर खत्म हो गया है?

हाल ही में 11 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने वाली सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी में मुंबई की तरफ से पृथ्वी शॉ ने अब तक खेले 7 मैच में 47.50 की बेहतरीन औसत से 285 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 191.28 का रहा है। पृथ्वी शॉ द्वारा इस साल खेली गई सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी की आखिरी 7 पारी 55, 29, 134, 19, 32, 10, 6 रन की रही है।

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित.. रोहित होंगे कप्तान, टेस्ट में जडेजा की वापसी, सरफराज को मौका नहीं

पृथ्वी शॉ की छोटी सी अंतर्राष्ट्रीय करियर इस प्रकार रही है 

publive-image

चार अक्टूबर 2018 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 1 शतक के साथ 339 रन शॉ के नाम दर्ज है। तो 5 फरवरी 2020 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू करने शॉ ने भारत के लिए कुल 6 वनडे मैच मैच खेले हैं जिसमें 189 रन उनके नाम दर्ज है।

25 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ टी20 डेब्यू करने वाले शॉ ने एकमात्र खेले टी20 में पहली ही बॉल पर आउट होने के कारण 0 रन किया है, हालांकि इन सब के अलावा लिस्ट ए में 22 सितम्बर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले अपने पहले मैच में 17 रन और 25 सितम्बर को खेले दूसरे मैच में 77 रन का स्कोर किया था।

Latest Stories