कोहली के कमरे में हुई घुसपैठ के बाद गुस्से से आग बबूला हुई Anushka, वॉर्नर का भी रिएक्शन आया सामने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। 30 अक्टूबर को टीम इंडिया का मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ पर्थ में खेला गया था। इस मैच में भाग लेने के लिए विराट कोहली भी टीम इंडिया के साथ पर्थ में मौजूद थे। टीम इंडिया पर्थ के क्राउन होटल में ठहरी हुई है। इसी दौरान एक व्यक्ति ने विराट के कमरे में घुस कर वीडियो बना लिया। जब ये बात विराट को पता चली, तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद वीडियो पोस्ट करके नाराजगी जताई। उनके पोस्ट डालने के बाद इस पर सिले By puneet sharma 31 Oct 2022 in Cricket New Update टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। 30 अक्टूबर को टीम इंडिया का मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ पर्थ में खेला गया था। इस मैच में भाग लेने के लिए विराट कोहली भी टीम इंडिया के साथ पर्थ में मौजूद थे। टीम इंडिया पर्थ के क्राउन होटल में ठहरी हुई है। इसी दौरान एक व्यक्ति ने विराट के कमरे में घुस कर वीडियो बना लिया। जब ये बात विराट को पता चली, तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद वीडियो पोस्ट करके नाराजगी जताई। उनके पोस्ट डालने के बाद इस पर सिलेब्रिटीज के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। सभी इस मुद्दे पर गुस्सा जाहिर कर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठा रहे हैं। ऐसा करने वालों में शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इस बारे में किसने क्या कहा। ये भी पढ़ें- अनजान शख्स ने विराट के कमरे का बना लिया वीडियो, फिर Kohli ने पोस्ट कर दिखाया गुस्सा अनुष्का शर्मा ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया विराट कोहली की पत्नी और जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि ''कई बार ऐसे इंसीडेंट्स फेस किए है, जब फैंस ने किसी तरह की कोई समझदारी नहीं दिखाई, लेकिन ये चीज सबसे ज्यादा वाहियात है। ये एक इंसान की प्राइवेसी का उल्लंघन है, उन लोगों के लिए जो ये देखते हैं और सोचते हैं कि सेलिब्रिटी है तो डील करना पड़ेगा। आपको पता होना चाहिए कि आप भी इस परेशानी का हिस्सा है। अगर आपके बेडरूम में भी ऐसा किया जाए तो आपके लिए वो सब्र की लाइन कहां होगी?' डेविड वॉर्नर ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "यह बहुत ही हास्यास्पद है, और पूरी तरह से अस्वीकार्य है।" It’s so good to see Anushka Sharma standing for Virat Kohli by diverting the topic every time Kohli drops an easy catch or fails with bat. 🥹 pic.twitter.com/QLbWfdMQSM — Vinay (@Being_Humor) October 31, 2022 परिणीति ने भी किया रिएक्ट अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा कि "हे भगवान, ये नीचता की हद है।" अभिषेक बच्चन ने भी दिया अपना रिएक्शन अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी इस मामले में अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि "ये बिल्कुल अच्छी बात नहीं है।" ये भी पढ़ें- IND Vs SA मैच के बीच संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, 155 के स्ट्राइक रेट से खेली आतिशी पारी अर्जुन कपूर ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया अभिनेता अर्जुन कपूर ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "ये पूरी तरह अनैतिक है।" पुलकित सम्राट ने भी दी प्रतिक्रिया अभिनेता पुलकित सम्राट ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि "ये बहुत बुरा और दुखद।" काजल अग्रवाल ने भी किया रिएक्ट अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि "ये बहुत ही भयानक बात है।" View this post on Instagram A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) एक यूजर ने भी दी मजेदार प्रतिक्रिया इस यूजर ने इस मुद्दे पर केएल राहुल की भी चुटकी ली। उन्होंने लिखा कि "मैं बीसीसीआई से रिक्वेस्ट करता हू की के एल राहुल को तुरंत प्रभाव से विराट कोहली जी के कमरे के बाहर खड़ा किया जाये सिक्युरिटी पर्पस के तौर पर।" ये भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ मैच से बाहर हुए Dinesh Karthik! भुवनेश्वर कुमार ने दी बड़ी अपडेट #Virat Kohli #david warner #ICC Men's T20 World Cup #t20 world cup #Australia हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article