Womens Asia Cup 2022 Final : रेणुका सिंह ने ढ़ाया कहर, तो सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

वुमेंस एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर (शनिवार) को भारत और श्रीलंका के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गया, जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की महिला

author-image
By Abhishek Kumar
New Update
Womens Asia Cup 2022 Final : रेणुका सिंह ने ढ़ाया कहर, तो सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

वुमेंस एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर (शनिवार) को भारत और श्रीलंका के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गया, जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की महिला टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन बनाए.

जवाब में भारतीय महिला टीम ने 8.3 ओवर में 71 रन बनाकर 8 विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया, वुमेंस एशिया कप में भारत की यह 7वीं जीत है, टीम इंडिया ने इससे पहले फाइनल में 2004 में श्रीलंका को, 2005-06 में श्रीलंका को, 2006 में श्रीलंका को, 2008 में श्रीलंका को, 2012 में पाकिस्तान को और 2016 में पाकिस्तान को हराया था। वहीं 2018 में बांग्लादेश ने भारत को 3 विकेट से मात दी थी.

रेणुका सिंह ने अपनी घातक गेंदबाजी से ढ़ाया कहर 

वुमेंस एशिया कप के इस फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की कहर के आगे श्रीलंका टीम की एक ना चली, खास तौर पर गेंदबाज रेणुका सिंह के आगे, रेणुका सिंह ने इस मैच में अपनी 3 ओवर की गेंदबाजी के दौरान 5 रन देते हुए 3 विकेट अपने किए, इस दौरान 1 मेडन ओवर भी रहा.

जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई, एक यूजर ने लिखा रेणुका सिंह ठाकुर स्टंप्स के साथ खेल रही, साथ में एक इमेज भी लगाई हाथों में गिटार पकड़े हुए, तो वहीं एक यूजर ने एक मीम्स की तस्वीर लगाई थी जिसमें लिखा था, भाई ये तो शुरू होते ही खत्म हो गया.

कई और लोगों की आई सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रिया

ट्विटर पर एक यूजर ने रेणुका सिंह की पॉवरप्ले में गेंदबाजी विश्लेषण दिखाते हुए ट्वीट किया तो वहीं एक और यूजर ने रेणुका सिंह की खतरनाक स्पेल पर मजेदार ट्वीट किए. 

तो वहीं अविनाश आर्यन नाम के एक शख्श ने लिखा, इस साल जो कमी हमारे लड़के नहीं पूरी कर पाए वो हमारी लड़कियों ने कर दिखाया

 

 

Latest Stories