Womens Asia Cup 2022 Final: भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, 7वीं बार खिताब अपने नाम किया

वुमेंस एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला शनिवार को भारत और श्रीलंका के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की महिला टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन बनाए।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Womens Asia Cup 2022 Final: भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, 7वीं बार खिताब अपने नाम किया

INDW vs SLW, Womens Asia Cup 2022 Final, Womens Asia Cup Final: वुमेंस एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला शनिवार को भारत और श्रीलंका के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की महिला टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन बनाए। जवाब में भारतीय महिला टीम ने 8.3 ओवर में 71 रन बनाकर 8 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया। वुमेंस एशिया कप में भारत की यह 7वीं जीत है। वहीं भारतीय महिलाओं ने 5वीं बार फाइनल में श्रीलंका को मात दी है।

टीम इंडिया ने इससे पहले फाइनल में 2004 में श्रीलंका को, 2005-06 में श्रीलंका को, 2006 में श्रीलंका को, 2008 में श्रीलंका को, 2012 में पाकिस्तान को और 2016 में पाकिस्तान को हराया था। वहीं 2018 में बांग्लादेश ने भारत को 3 विकेट से मात दी थी। रेणुका सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच और दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

रेणुका ने झटके 3 विकट

publive-image

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत काफी खराब रही। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा। कप्तान चमारी अथापथु 12 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद हर्षिता मडवी ने 5 गेंदों पर 1, अनुष्का संजीवनी ने 4 गेंदों पर 2, हसीनी परेरा ने 0, कविशा दिलहारी ने 6 गेंद पर 1, निलाक्षी डी सिल्वा ने 8 गेंदों पर 6, मालशा शेहानी ने 0, ओशादी रणसिंघे ने 20 गेंदों पर 13 और सुगंधिका कुमारी ने 24 गेंदों पर 6 रन बनाए। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने 3, राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2 और स्नेह राणा ने 2 विकेट चटकाया।

मंधाना ने जड़ा अर्धशतक

publive-image

66 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को कुछ खास शुरुआत नहीं मिली। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर भारत का पहला विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 8 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुईं। 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा। जेमिमा रोड्रिग्स 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। स्मृति मंधाना 25 गेंदों पर 51 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 14 गेंदों पर 11 रन बनाकर नाबाद रहीं। श्रीलंका की ओर से इनोका राणावीरा और कविशा दिलहारी ने 1-1 विकेट चटकाया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

publive-image

  • भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
  • श्रीलंकाई महिला टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हर्षिता मडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका राणावीरा, अचिनी कुलसुरिया।
Latest Stories