WPL Auction: 87 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने खर्च किए 59.5 करोड़, मंधाना लीग की सबसे महंगी प्लेयर

विमेंस प्रीमियर लीग का डेब्यू सीजन 4 से 26 मार्च के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान 5 फ्रेचाइंजी के बीच 22 मुकाबले होंगे। दक्षिण अफ्रीका में खेला जा रहा वुमेंस टी20 विश्वकप 26 फरवरी को समाप्त होगा।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
WPL Auction: 87 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने खर्च किए 59.5 करोड़, मंधाना लीग की सबसे महंगी प्लेयर

WPL Auction LIVE, Women Premier League Auction LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग का डेब्यू सीजन 4 से 26 मार्च के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान 5 फ्रेचाइंजी के बीच 22 मुकाबले होंगे। लीग के लिए आज यानी 13 फरवरी को खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। नीलामी का कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ। इसमें सभी 5 फ्रेंचाइजी ने 59 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च कर 87 खिलाड़ियों को खरीदा। स्मृति मंधाना लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। आरसीबी ने उन्हें 3 करोड़ 40 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

मुंबई इंडियंस: 17 प्लेयर- 6 विदेशी, पर्स में बकाया रकम-  निल

गुजरात जाएंट्स: 18 प्लेयर- 6 विदेशी, पर्स में बकाया रकम- 5 लाख

यूपी वॉरियर्स: 16 प्लेयर- 6 विदेशी, पर्स में बकाया रकम- निल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 18 प्लेयर- 6 विदेशी, पर्स में बकाया रकम- 10 लाख

दिल्ली कैपिटल्स: 18 प्लेयर- 6 विदेशी, पर्स में बकाया रकम- 35 लाख

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (1.80 करोड़), नताली स्काइवर (3.20 करोड़), अमेलिया केर (1 करोड़), पूजा वस्त्रकार (1.90 करोड़), यास्तिका भाटिया (1.50 करोड़), हीदर ग्राहम (30 लाख), इसाबेल वोंग (30 लाख), अमनजूत कौर (50 लाख), धारा गुर्जर (10 लाख), सायका इश्क़ (10 लाख), हेले मैथ्यूज (40 लाख), छोले ट्रायोन (30 लाख), हुमैरा काज़ी (10 लाख), प्रियंका बाला (20 लाख), सोनम यादव (10 लाख), जिंतिमनी कलिता (10 लाख), नीलम बिष्ट (10 लाख)

गुजरात जाएंट्स: ऐश गार्डनर (3.20 करोड़), बेथ मूनी (2 करोड़), सोफिया डंकले (60 लाख), एनाबेल सदरलैंड (70 लाख), हरलीन देओल (40 लाख), डिएंड्रा डॉटिन (60 लाख), स्नेह राणा (75 लाख), सब्बिनेनी मेघना (30 लाख), जॉर्जिया वेयरहम (75 लाख),  मानसी जोशी (30 लाख), दयालन हेमलता (30 लाख), मोनिका पटेल (30 लाख), तनुजा कंवर (50 लाख), सुषमा वर्मा (60 लाख), हर्ले गाला (10 लाख), अश्विनी कुमारी (35 लाख), परुणिका सिसोदिया (10 लाख), शबनम शकील (10 लाख)

यूपी वॉरियर्स: सोफी एक्लेस्टोन (1.80 करोड़), दीप्ति शर्मा (2.60 करोड़), तहलिया मैकग्राथ (1.40 करोड़), शबनम इस्माइल (1 करोड़), एलिसा हिली (70 लाख), अंजलि सरवानी (55 लाख), राजेश्वरी गायकवाड़ (40 लाख), पार्शवी चोपड़ा (10 लाख), श्वेता सहरावत (40 लाख), एस यशश्री (10 लाख), किरण (30 लाख), ग्रेस हैरिस (75 लाख), देविका वैद्य (1.40 करोड़), लॉरेन बेल (30 लाख), लक्ष्मी यादव (10 लाख), सिमरन शेख (10 लाख)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (3.20 करोड़), सोफी डिवाइन (50 लाख), ऐलिस पेरी (1.70 करोड़), रेणुका सिंह ठाकुर (1.50 करोड़), ऋचा घोष (1.90 करोड़), एरिन बर्न्स (30 लाख), दिशा कसाट (10 लाख), इन्द्राणी राय (10 लाख), श्रेयंका पाटिल (10 लाख), कनिका आहूजा (35 लाख), आशा शोभन्ना (10 लाख), हीदर नाइट (40 लाख), डेन वैन नीकेर्क (30 लाख), प्रीति बोस (30 लाख), पूनम खेमनार (10 लाख), कोमल जंजाद (25 लाख), मेघन शट (40 लाख), सहाना पवार (10 लाख)

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (2.20 करोड़), मेग लेनिंग (1.10 करोड़), शेफाली वर्मा (2 करोड़), राधा यादव (40 लाख), शिखा पांडे (60 लाख), मारिजान कप्प (1.50 करोड़), तितास साधु (25 लाख), ऐलिस कैपसी (75 लाख), तारा नॉरिस (10 लाख), लौरा हैरिस (45 लाख), जसिया अख्तर (20 लाख), मीनू मणि (30 लाख), तानिया भाटिया (30 लाख), पूनम यादव (30 लाख), जेस जोनासन (50 लाख), स्नेहा दीप्ति (30 लाख), अरुंधति रेड्डी (30 लाख), अपर्णा मोंडल (10 लाख)

लाइव अपडेट

एक्सलरेटेड ऑक्शन: राउंड- 3

मेगन शुट्ट: 40 लाख- आरसीबी
शबनम शकील: 10 लाख- गुजरात
सोनम यादव: 10 लाख- मुंबई
जिंतमणि कलिता: 10 लाख- मुबई
नीलम बिष्ट: 10 लाख- मुंबई
सहाना पवार: 10 लाख- आरसीबी

एक्सलरेटेड ऑक्शन: राउंड- 2

हेले मैथ्यूज को मुंबई को 40 लाख में खरीदा।
हीथर नाइट को आरसीबी ने 40 लाख में खरीदा
तानिया भाटिया को दिल्ली ने 30 लाख में खरीदा।
सुषमा वर्मा को गुजरात जाएंट्स ने 60 लाख में खरीदा।
पूनम यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीदा। 
जेस जोनासेन को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में खरीदा।
हर्ले गाला को गुजरात ने 10 लाख में खरीदा।
स्नेहा दीप्ति को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा।
अरुंधती रेड्डी को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीदा।
क्लो ट्रायोन को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीदा।
डेन वान निएकर्क को आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा।
प्रीति बोस को आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा।
सिमरन शेख को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख में खरीदा।
अपर्णा मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा।
अश्विनी कुमारी को गुजरात जाएंट्स ने 35 लाख में खरीदा।
हुमायरा काज़ी को मिली MI ने 10 लाख में खरीदा।
पूनम खेमनार को आरसीबी ने 10 लाख में खरीदा।
कोमल ज़ंदाद को आरसीबी को 25 लाख में खरीदा।
परुणिका सिसोदिया को गुजरात जाएंट्स ने 10 लाख में खरीदा।
प्रियंका बाला को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा।

एक्सलरेटेड ऑक्शन

  • गुजरात जाएंट्स ने एस मेघना को 30 लाख में खरीदा
  • यूपी वॉरियर्स ने किरण नवगिरे को 30 लाख में खरीदा।
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एरिन बर्न्स को 30 लाख में खरीदा।
  • मुंबई ने हीदर ग्राहम को 30 लाख में खरीदा।
  • यूपी वॉरियर्स ने ग्रेस हैरिस को 75 लाख में खरीदा।
  • जॉर्जिया वेयरहम गुजरात में 75 लाख में खरीदा।
  • ऐलिस कैपसी को 75 लाख में दिल्ली ने खरीदा।
  • इसाबेल वोंग को मुंबई ने 30 लाख में खरीदा।
  • मानसी जोशी को गुजरात ने 30 लाख में खरीदा।
  • देविका वैद्य को यूपी वॉरियर्स ने 1.4 करोड़ में खरीदा।
  • अमनजोत कौर को मुंबई ने 50 लाख में खरीदा।
  • दयालन हेमलता को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख में खरीदा।
  • लॉरेन बेल को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख में खरीदा।
  • मोनिका पटेल को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख में खरीदा।
  • जसिया अख्तर को दिल्ली ने 20 लाख में खरीदा।
  • धारा गुर्जर को मुंबई ने 10 लाख में खरीदा।
  • लौरा हैरिस दिल्ली ने 45 लाख में खरीदा।
  • यूएसए की क्रिकेटर तारा नॉरिस को दिल्ली ने 10 लाख में खरीदा।
  • दिशा कसात को आरसीबी ने 10 लाख में खरीदा।
  • लक्ष्मी यादव को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख में खरीदा।
  • इंद्राणी रॉय को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख में खरीदा।
  • मिन्नू मानी को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीदा।
  • श्रेयंका पाटिल को आरसीबी ने 10 लाख में खरीदा।
  • कनिका आहूजा को आरसीबी ने 35 लाख में खरीदा।
  • तनुजा कंवरगेट्स ने गुजरात ने 50 लाख में खरीदा।

इमर्जिंग प्लेयर - सेट 10

शोरना एक्टर अनसोल्ड रहीं।
सोनिया मेंधिया अनसोल्ड रहीं।
फलक नाज अनसोल्ड रहीं।
शबनम शकील अनसोल्ड रहीं।
सोनम यादव अनसोल्ड रहीं।
नजला सीएमसी अनसोल्ड रहीं।

इमर्जिंग प्लेयर- सेट 9

यूपी वॉरियर्स ने श्वेता सेहरावत को 40 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख था। 
दिल्ली कैपिटल्स ने तितास साधु को 25 लाख में खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख था।
मन्नत कश्यप अनसोल्ड रहीं।
जी त्रिशा अनसोल्ड रहीं।
अर्चना देवी अनसोल्ड रहीं।
ग्रेस स्क्रिवेंस अनसोल्ड रहीं।
यूपी वॉरियर्स ने पार्श्वी चोपड़ा को बेस प्राइस 10 लाख में खरीदा।
सौम्या तिवारी अनसोल्ड रहीं।
हर्षिता बसु अनसोल्ड रहीं।

ऑलराउंडर्स - सेट 8

राधा यादव: 40 लाख- DC
शिखा पाण्डेय: 60 लाख- DC
स्नेह राणा: 75 लाख- GG
मरिजैन कप्प: 1.5 करोड़- DC

दिल्ली कैपिटल्स ने बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव को बेस प्राइस 40 लाख में खरीदा।
दिल्ली कैपिटल्स ने ऑलराउंडर शिखा पांडे को 60 लाख में खरीदा। उनका बेस प्राइस 40 लाख था।
गुजरात जाएंट्स ने ऑलराउंडर स्नेह राणा को 75 लाख में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख था।
दिल्ली कैपिटल्स ने दक्षिण अफ्रीका की मारिजाने कैप को 1.50 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस 40 लाख था।

स्पिन बॉलर्स सेट-1

फ्रान जोनास अनसोल्ड रहीं।
अफी फ्लेचर अनसोल्ड रहीं।
अलाना किंग अनसोल्ड रहीं।
इनोका राणावीरा अनसोल्ड रहीं।
पूनम यादव अनसोल्ड रहीं।
नॉनकुलुलेको म्लाबा अगले नंबर पर है, बिना बिके।
यूपी वॉरियर्स ने भारतीय स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ को बेस प्राइस 40 लाख में खरीदा।
साराह ग्लेन अनसोल्ड रहीं।

फास्ट बॉलर सेट-1

शेकेरा सेलमैन अनसोल्ड रहीं।
अयाबोंगा खाका अनसोल्ड रहीं।
ली ताहूहू अनसोल्ड रहीं।
जहांआरा आलम अनसोल्ड रहीं।
मेगन शुट्टी अनसोल्ड रहीं।
यूपी वॉरियर्स ने अंजलि सरवनी को 55 लाख में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख था।
फ्रेया डेविस अनसोल्ड रहीं।
शामिलिया कोनेल अनसोल्ड रहीं।

विकेटकीपर सेट-1

यास्तिका भाटिया: 1.5 करोड़- MI
रिचा घोष: 1.9 करोड़- RCB
एलिसा हीली: 70 लाख- UPW

एमी जोंस अनसोल्ड रहीं।
बर्नाडाइन बेज़ुइडेनहॉट अनसोल्ड रही।
सुषमा वर्मा अनसोल्ड रहीं।
यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली को 70 लाख में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइस 50 लाख था।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ऋचा घोष को 1.90 करोड़ में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइस 50 लाख था।
मुंबई इंडियंस ने विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को 1.50 करोड़ में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइस 40 लाख था।
अनुष्का संजीवनी अनसोल्ड रहीं।
तान्या भाटिया अनसोल्ड रहीं।

ऑलराउंडर सेट-1

ऐनाबेले सदरलैंड: 70 लाख- GG
हरलीन देओल: 40 लाख- GG
पूजा वस्त्राकर: 1.9 करोड़- MI
डियांड्रा डॉटिन: 60 लाख- GG

गुजरात जाएंट्स ने वेस्टइंडीज की बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन को 60 लाख में खरीदा। 
मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर को 1.90 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
गुजरात जाएंट्स ने भारतीय बल्लेबाज हरलीन देओल को बेस प्राइस 40 लाख में खरीदा। 
श्रीलंका की चमारी अथापथु नीलामी में अनसोल्ड रहीं।
दानी व्याटिस ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं।
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान सुने लुस अनसोल्ड रहीं।
गुजरात जाएंट्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एना सदरलैंड को 70 लाख में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख था।

सेट-3

सोफिया डंकले: 60 लाख- GG
जेमिमा रोड्रिग्स: 2.2 करोड़- DC
मेग लैनिंग: 1.1 करोड़- DC 
शेफाली वर्मा: 2 करोड़- DC

दिल्ली ने भारत को अंडर-19 विश्वकप जिताने वाली शेफाली वर्मा को 2 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
दिल्ली ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। 
दिल्ली ने भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स को 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
गुजरात जाएंट्स इंग्लिश बल्लेबाज सोफिया डंकले को 60 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।

सेट-2

दीप्ति शर्मा: 2.6 करोड़- UPW
रेणुका सिंह: 1.5 करोड़- RCB
ताली स्कीवर: 3.2 करोड़- MI
तहलिया मैकग्राथ: 1.4 करोड़- UPW
बेथ मूनी: 2 करोड़- GG
शबनीम इस्माइल: 1 करोड़- UPW
अमेलिया केर: 1 करोड़- MI

मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमीलियर कर को 1 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था।
यूपी वॉरियर्स ने दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल को 1 करोड़ में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था।
गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी को 2 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था।
यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर तहलिया मैकग्राथ को 1.40 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था।
मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड की कप्तान नताली स्कीवर को 3.20 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गेंदबाज रेणुका सिंह को 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।

पहला राउंड

  • स्मृति मंधाना को RCB ने 3.4 करोड़ में खरीदा।
  • गुजरात ने ऐश गार्डनर को 3.2 करोड़ में खरीदा।
  • मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को 1.8 करोड़ में खरीदा।
  • सोफी एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्स ने 1.8 करोड़ में खरीदा।
  • एलिस पेरी को आरसीबी ने 1.7 करोड़ में खरीदा।
  • सोफी डिवाइन को आरसीबी ने 50 लाख में खरीदा।
  • हेले मैथ्यूज अनसोल्ड रहीं।

इंग्लिश स्पिनर सोफी एकलस्टोन को यूपी वॉरियर्स ने 1.80 करोड़ में खरीदा।

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा।

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को गुजरात जाएंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। 

न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 50 लाख में खरीदा।

हरमनप्रीत कौर को मुंबई ने 1 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। आरसीबी ने यहां भी बाजी मारने की कोशिश की लेकिन अंत में जीत मुंबई की हुई। 

स्मृति मंधाना को RCB ने 3.4 करोड़ में खरीद लिया है। मुंबई और आरसीबी के बीच लंबी खींचतान के बाद आखिरकार बैंगलुरु ने बाजी मार ली। 

1525 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

ऑक्शन के लिए 1525 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 409 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 246 इंडियन और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। 163 विदेशी में से 8 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। वहीं 202 कैप्ड और 199 अनकैप्ड प्लेयर हैं। प्रत्येक फ्रेंचाइजी अपने स्क्वॉड में अधिकतम 6 विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती हैं। इस साल विमेंस प्रीमियर लीग में पांच टीमें खेलती नजर आएंगी। इनमें मुंबई इंडियंस, गुजरात जाएंट्स, लखनऊ वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स शामिल हैं। एक टीम में अधिकतम 18 और कम से कम 15 खिलाड़ी हो सकते हैं। ऐसे में आज 75 से 90 प्लेयर्स की किस्मत चमकने वाली है। 

  • मुंबई इंडियंस: 912.99 करोड़- रिलायंस समूह 
  • गुजरात जाएंट्स: 1289 करोड़- अदाणी स्पोर्ट्स
  • यूपी वॉरियर्स: 757 करोड़- कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 901 करोड़- रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स 
  • दिल्ली कैपिटल्स: 810 करोड़- जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट

ऑलराउंडर्स की भरमार

नीलामी के लिए सबसे ज्यादा ऑलराउंडर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। भारत की 127 और विदेशों की 73 ऑलराउंडर ऑक्शन में भाग लेंगी। दूसरे नंबर पर गेंदबाजों का नंबर आता है। ऑक्शन के लिए 51 भारतीय और 42 विदेशी गेंदबाज शॉर्टलिस्ट की गई हैं। वहीं बात करें बैटर की तो भारत से 42 और विदेशों से 29 इसके अलावा भारत से 26 और विदेशों से 19 खिलाड़ियों विकेटकीपर्स ऑक्शन में शामिल हो रही हैं।

 

कहां देखें लाइव ऑक्शन

नीलामी के लिए खिलाड़ियों का अधिकतम बेस प्राइस 50 लाख रुपये हैं। इस कैटेगरी में 24 खिलाड़ियों ने अपने को रजिस्टर कराया है। नीलामी में 30 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। इनके अलावा 10 लाख और 30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल हैं। एक फ्रेंचाइजी के पर्स में अधिकतम 12 करोड़ रुपये होंगे। प्रत्येक फ्रेंचाइजी को कम से कम 9-9 करोड़ खर्च करने होंगे। स्पोर्ट्स-18 चैनल पर ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट होगा, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं।

बीसीसीआई की हुई मोटी कमाई

वुमेंस प्रीमियर लीग से बीसीसीआई की तगड़ी कमाई हई है। बोर्ड को पांच टीमों को बेचने से 4669.99 करोड़ और मीडिया राइट्स बेचने से 951 करोड़ रुपये मिले हैं। आईपीएल की तीन फ्रेंचाइजियों मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर और दिल्ली कैपिटल्स ने WPL में टीमें खरीदी हैं। अदाणी स्पोर्ट्स लाइन प्राइवेट लिमिटेड ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी 1289 करोड़ में खरीदा है।

रिलायंस समूह की इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई फ्रेंचाइजी को 912.99 करोड़ में खरीदा है। रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने बैंगलोर फ्रेंचाइजी को 901 करोड़ रुपये में खरीदा। जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली फ्रेंचाइजी को 810 करोड़ रुपये में वहीं कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ फ्रेंचाइजी 757 करोड़ में खरीदा है। 

50 लाख बेस प्राइस (24 खिलाड़ी)

भारतीय खिलाड़ी: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, पूजा वस्त्राकर, ऋचा घोष, स्नेह राणा और मेघना सिंह।
ऑस्ट्रेलिया: एशले गार्डनर, एलिसे पेरी, मेग लैनिंग, एलिसा हीली, जेस जोनासेन और डार्सी ब्राउन।
इंग्लैंड: सोफी एक्लेस्टोन, नेट साइवर, डेनिएल याच और कैथरीन साइवर।
सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), सिनालो जाफ्ता (दक्षिण अफ्रीका), डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) और लॉरिन फिरी (जिम्बाब्वे)।

40 लाख के बेस प्राइस में कितने खिलाड़ी हैं?

महिला प्रीमियर लीग नीलामी 2023 में कुल 30 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 40 लाख है। इनमें आठ भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।

ये भी पढ़ें: INDW Vs PAKW: ऋचा और जेमिमा की आतिशी पारी ने उड़ाए पाकिस्तान के होश, 7 विकेट से जीता भारत

Latest Stories