T20 World Cup 2022: पहले मैच में नामीबिया से भिड़ेगी श्रीलंका, जानें मैच से जुड़ी सारी जानकारी

रविवार, 16 अक्टूबर से टी20 विश्वकप 2022 का आगाज होने जा रहा है। पहला मैच श्रीलंका और नामीबिया के बीच सिमोंड्स स्टेडियम, जिलॉन्ग में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 9:00 बजे होगा।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
T20 World Cup 2022: पहले मैच में नामीबिया से भिड़ेगी श्रीलंका, जानें मैच से जुड़ी सारी जानकारी

T20 World Cup 2022, Sri Lanka vs Namibia: रविवार, 16 अक्टूबर से टी20 विश्वकप 2022 का आगाज होने जा रहा है। पहला मैच श्रीलंका और नामीबिया (Sri Lanka vs Namibia) के बीच सिमोंड्स स्टेडियम, जिलॉन्ग (Simonds Stadium, Geelong) में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 9:00 बजे होगा। श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम इन दिनों शानदार फॉर्म में है। हाल ही में उन्होंने एशिया कप 2022 का खिताब भी अपने नाम किया था।

हेड टू हेड (Head to Head) की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 1 ही टी20 मुकाबला खेला गया है, जिसे श्रीलंका (Sri Lanka) ने अपने नाम किया था। टी20 विश्वकप (T20 World Cup 2022) के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर होगा, वहीं डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

publive-image

  • श्रीलंका: पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
  • नामीबिया: स्टीफ़न बार्ड, माइकल वैन लिंगेन, जान निकोल लॉफ़्टी-ईटन, गेरहार्ड मेरवे इरास्मस (कप्तान), डेविड विसे, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), जे जे स्मिट, रूबेन ट्रम्पलमैन, पिक्की या फ्रांस, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, दीवान ला कॉक, स्टीफ़न बार्ड, निकोल लॉफ़्टी ईटन, जान फ़्रीलिंक, डेविड विसे, रूबेन ट्रम्पेलमैन, ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़, टेंजेनी लुंगमेनी, माइकल वैन लिंगेन, बेन शिकोंगो, कार्ल बिरकेनस्टॉक, लोहान लौवरेंस, हेलो हां फ्रांस।
  • श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा (फिटनेस के अधीन), लाहि कुमारा (फिटनेस के अधीन), दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन। 
  • स्टैंडबाय खिलाड़ी: अशेन बंडारा, प्रवीण जयविक्रेमा, दिनेश चांदीमल, बिनुरा फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो।
Latest Stories