Suryakumar Yadav: किसी फिल्म से कम नहीं सूर्या की लव स्टोरी, साउथ इंडियन लड़की पर हार बैठे थे दिल

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वजह है श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में खेली गई उनकी तूफानी शतकीय पारी। राजकोट में खेले गए आखिरी टी20 में स्काई ने 51 गेंदों पर 112 रन जड़ दिए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के लगाए।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Suryakumar Yadav: किसी फिल्म से कम नहीं सूर्या की लव स्टोरी, साउथ इंडियन लड़की पर हार बैठे थे दिल

Suryakumar Yadav wife devisha shetty: टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वजह है श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में खेली गई उनकी तूफानी शतकीय पारी। राजकोट में खेले गए आखिरी टी20 में स्काई ने 51 गेंदों पर 112 रन जड़ दिए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के लगाए।

वह इस साल शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। सूर्या की इस पारी की हर तरफ चर्चा हो रही है। यह उनके करियर का तीसरा टी20 शतक है। वह मिडिल ऑर्डर (बिना ओपनिंग किए) में सबसे ज्यादा T20I शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। सूर्या की लव स्टोरी भी बॉलीवुड की किसी फिल्म से कम नहीं है। 

 

पढ़ाई के दौरान हार बैठे दिल

सूर्यकुमार यादव की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। उनकी वाइफ देविशा शेट्टी मूल रूप से दक्षिण भारतीय हैं, हालांकि उनका जन्म मुंबई में हुआ। मुंबई में ही उन्होंने अपनी पढ़ाई की। उन्होंने मुंबई के पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन की। यहीं पर उनकी मुलाकात सूर्यकुमार यादव से हुई। दोनों पहले दोस्त बने और बाद में इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 29 मई 2016 में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी में कुछ गिने-चुने लोग ही शामिल हुए थे। 

 

समाजसेवा का कार्य करती हैं

बात करें देविशा की तो वह पेशे से एक डांस टीचर हैं। हालांकि वह समाज सेवा का कार्य भी करती रहती हैं। वह साल 2013 से 2015 तक एक एनजीओ के साथ काम भी कर चुकी हैं। सूर्या और देविशा की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के साथ ही हुई। आईपीएल के कई मुकाबलों में देविशा सूर्यकुमार यादव को चियर करती नजर आती हैं।

वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रही हैं। देविशा आए दिन सूर्या के साथ तस्वीरें और वीडिया शेयर करती रहती हैं। फैंस भी इनको जमकर लाइक और कमेंट करते हैं। ज्यादातर विदेशी दौरे पर वह सूर्या के साथ नजर आती हैं। 

ये भी पढ़ें: IND Vs SL: सूर्यकुमार यादव ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी... 1,2, 3 नहीं राजकोट में बना दिए अनगिनत रिकॉर्ड

#INDIA CRICKET TEAM #India national cricket team #India #surya kumar yadav #Sri Lanka #india vs sri lanka
Latest Stories