IPL 2023: SRH ने किया अपने कप्तान का ऐलान, अफ्रीकी स्टार को सौंपी फ्रेंचाइजी की कमान

आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्करम को टीम की कमान सौंपी है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023: SRH ने किया अपने कप्तान का ऐलान, अफ्रीकी स्टार को सौंपी फ्रेंचाइजी की कमान

Aiden Markram, SRH Captain, IPL 2023, IPL: आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्करम को टीम की कमान सौंपी है। आईपीएल 2022 में दक्षिण अफ्रीकी स्टार का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 15वें सीजन के 14 मैच की 12 पारियों में 47.63 की औसत और 139.05 के स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले थे।

SRH के 9वें कप्तान

मिनी ऑक्शन में है हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल को 8 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था, इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि उन्हें कप्तान बनाया जा सकता है। मार्करम सनराइजर्स हैदराबाद के 9वें कप्तान हैं। हाल ही में मार्करम ने अपनी कप्तानी में SA 20 लीग जीती थी। SA20 में एडेन मार्करम की कप्तानी वाली सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर टाइटल जीता था। वहीं साल 2014 में वह अपनी टीम को अंडर-19 विश्वकप विजेता भी बना चुके हैं। 

 

मैं इसके लिए तैयार हूं

मार्कराम ने हाल ही में जोहान्सबर्ग में क्रिकबज को बताया था, "मैं SRH की कप्तानी लेने के लिए तैयार हूं, अगर यह मेरे रास्ते में आता है, लेकिन अगर यह नहीं होता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी। मैं तैयार हूं लेकिन यह मैनेजमेंट पर निर्भर है।" नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी द्वारा पिछले साल उनके कप्तान केन विलियमसन को रिलीज करने के बाद हैदराबाद की टीम को एक नए कप्तान की आवश्यकता थी।

पिछले सीजन प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। फ्रेंचाइजी ने 14 में से 6 मुकाबले जीते थे और 8 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। SRH अंक तालिका में 8वें पायदान पर रही थी। फ्रेंचाइजी ने अब तक सिर्फ 1 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल 2016 में हैदराबाद ने फाइनल में आरसीबी को 8 रन से मात दी थी। वहीं 2018 में हैदराबाद फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 

publive-image

SRH कैप्टन लिस्ट

डेविड वॉर्नर: 67 मैच
केन विलियमसन: 46 मैच
शिखर धवन: 10 मैच
कुमार संगाकारा: 9 मैच
कैमरन व्हाइट: 8 मैच
भुवनेश्वर कुमार: 7 मैच
डैरेन सैमी: 4 मैच
मनीष पांडे: 1 मैच

आईपीएल 2023 के कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर: फाफ डु प्लेसिस
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पांड्या
कोलकाता नाइटराइडर्स: श्रेयस अय्यर
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन
लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल
पंजाब किंग्स: शिखर धवन
सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्करम
दिल्ली कैपिटल्स: अभी घोषित नहीं

ये भी पढ़ें: IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा एक और झटका, फ्यूचर कैप्टन माने जा रहे बेन स्टोक्स अब ...

Latest Stories