Big Bash League: स्टीव स्मिथ की बैक टू बैक सेंचुरी, सिडनी थंडर के खिलाफ जड़े नाबाद 125 रन

बिग बैश लीग में स्टीव स्मिथ का कहर लगातार जारी है। वह लीग में वह बैक टू बैक सेंचुरी जड़ चुके हैं। शनिवार को उन्होंने सिडनी थंडर के खिलाफ 66 गेंदों पर नाबाद 125 रन की पारी खेली।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Big Bash League: स्टीव स्मिथ की बैक टू बैक सेंचुरी, सिडनी थंडर के खिलाफ जड़े नाबाद 125 रन

Steven Smith, steven smith century, Big Bash League: बिग बैश लीग में स्टीव स्मिथ का कहर लगातार जारी है। वह लीग में वह बैक टू बैक सेंचुरी जड़ चुके हैं। शनिवार को उन्होंने सिडनी थंडर के खिलाफ 66 गेंदों पर नाबाद 125 रन की पारी खेली। इस दौरान सलामी बल्लेबाज ने 5 चौके और 9 छक्के जड़े। इससे पहले एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ स्मिथ ने 56 गेंदों पर 101 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 7 छक्के निकले थे। हालांकि वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए थे। बारिश की वजह से आज का मुकाबला 19-19 ओवर का खेला जा रहा है। 

मुकाबले का हाल

सिडनी सिक्सर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। स्मिथ के शतक की बदौलत टीम ने 19 ओवर में 2 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जोश फिलिप ने 8 गेंदों पर 10 रन, वहीं कर्टिस पैटरसन ने 4 गेंदों पर 2 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 66 गेंदों पर 125 और कप्तान मोइसेस हेनरिक्स 36 गेंदों पर 45 रन बनाकर नाबाद रहे। सिडनी थंडर की ओर से गुरिंदर संधू ने दोनों विकेट चटकाए।

 

सिडनी थंडर की खराब शुरुआत

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी थंडर की टीम 14.4 ओवर में 62 रन पर सिमट गई। सिडनी सिक्सर ने 125 रन से मुकाबले को जीत लिया। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर सिडनी थंडर को पहला झटका लगा। मैथ्यू गिलक्स ने 4 गेंदों पर 1 रन बनाया। 5वें ओवर की 5वीं गेंद पर सिडनी थंडर का दूसरा विकेट गिरा। ब्लेक निकितारस ने 12 गेंदों पर 8 रन बनाए। 

छठे ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा विकेट गिरा। ओलिवर डेविस ने 3 गेंदों पर 2 रन बनाए। 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा विकेट गिरा। एलेक्स रॉस ने 10 गेंदों पर 6 रन बनाए। 10वें ओवर की पहली गेंद पर सिडनी थंडर का 5वां विकेट गिरा। डेविड वॉर्नर ने 23 गेंदों पर 16 रन बनाए। इसी ओवर में टीम का एक और विकेट गिरा। डैनियल सैम्स ने 6 गेंदों पर 5 रन बनाए। उनके अलावा बेन कटिंग ने 6 रन, जोएल डेविस ने 10 रन, गुरिंदर संधू ने 0 और क्रिस ग्रीन ने 4 रन बनाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सिडनी सिक्सर्स: जोश फिलिप (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, कर्टिस पैटरसन, मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), जॉर्डन सिल्क, हेडन केर, डैनियल क्रिश्चियन, बेन द्वाराशुइस, सीन एबॉट, स्टीव ओ'कीफ, टॉड मर्फी।
सिडनी थंडर: मैथ्यू गिलक्स (विकेटकीपर), डेविड वार्नर, ब्लेक निकितारस, ओलिवर डेविस, एलेक्स रॉस, डैनियल सैम्स, बेन कटिंग, जोएल डेविस, क्रिस ग्रीन (कप्तान), गुरिंदर संधू, उस्मान कादिर।

ये भी पढ़ें: IND Vs NZ: भारतीय पेसर्स के आगे न्यूजीलैंड नतमस्तक, टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए चाहिए 109 रन

Latest Stories