IND vs NZ: भारतीय पेसर्स के आगे न्यूजीलैंड नतमस्तक, टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए चाहिए 109 रन

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे खेला जा रहा है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IND vs NZ: भारतीय पेसर्स के आगे न्यूजीलैंड नतमस्तक, टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए चाहिए 109 रन

IND vs NZ live, IND vs NZ live update, IND vs NZ: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे खेला जा रहा है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। भारतीय पेसर्स के आगे कीवी टीम चारों खाने चित नजर आई। मेहमान टीम 34.3 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। भारत को मुकाबला और सीरीज जीतने के लिए 109 रनों की दरकार है।

पहले ओवर में ही गिरा विकेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। कीवी टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती चली गई। पहले ओवर की 5वीं गेंद पर टीम को पहला झटका लगा। मोहम्मद शमी ने फिन एलेन को खाता तक नहीं खेलने दिया। छठे ओवर की तीसरी गेंद पर मेहमान टीम का दूसरा विकेट गिरा। हेनरी निकोल्स ने 20 गेंदों पर 2 रन बनाए। सिराज ने उन्हें गिल के हाथों कैच आउट कराया। 

 

कप्तान लैथम ने बनाया 1 रन

7वें ओवर की पहली गेंद पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा। डेरिल मिचेल 1 रन बनाकर शमी का शिकार बने। 10वें ओवर की चौथी गेंद पर कीवी टीम को चौथा झटका लगा। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे का हार्दिक पांड्या ने शानदार कैच लपका। उन्होंने 16 गेंदों पर 7 रन बनाए। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर ब्लैक कैप्स का 5वां विकेट गिरा। कप्तान टॉम लैथम 17 गेंदों पर 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लॉर्ड शार्दुल ने उन्हें गिल के हाथों कैच आउट कराया।

 

नहीं चला ब्रेसवेल का बल्ला

19वें ओवर की तीसरी गेंद पर न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा। पिछले मैच में शतक लगाने वाले माइकल ब्रेसवेल को शमी ने पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 30 गेंदों पर 22 रन बनाए। 31वें ओवर की पहली गेंद पर मेहमान टीम को 7वां झटका लगा। मिचेल सेंटनर 39 गेंदों पर 27 रन बनाकर पांड्या का शिकार बने। अगले ही ओवर की पहली गेंद पर न्यूजीलैंड का एक और विकेट गिरा। सेट हो चुके ग्लेन फिलिप्स 52 गेंदों पर 36 रन बनाकर कैच आउट हुए। 

शमी को तीन सफलता

34वें ओवर की पहली गेंद पर न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिरा। लॉकी फर्ग्यूसन ने 9 गेंदों पर 1 रन बनाया। कुलदीप यादव ने भारत को आखिरी सफलता दिलाई। ब्लेयर टिकनर ने 2 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा वॉशिंगटन सुदर-हार्दिक पांड्या को 2-2 और मोहम्मद सिराज-शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
  • न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान & विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

ये भी पढ़ें: IND Vs NZ: रोहित शर्मा ने बताया, कैसा है युजवेंद्र चहल का फ्यूचर; ईशान ने भी किया बड़ा खुलासा

Latest Stories