FIFA World Cup 2022: ग्रुप स्टेज के आखिरी दिन हुए कई उलटफेर, दक्षिण कोरिया ने पुर्तगाल को 2-1 से हराया

फीफा विश्वकप 2022 में शुक्रवार को 4 मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में दक्षिण कोरिया ने बड़ा उलटफेर करते हुए पुर्तगाल को 2-1 से हरा दिया। इस हार के बाद दोनों टीमें अंतिम 16 में पहुंच गई हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
FIFA World Cup 2022: ग्रुप स्टेज के आखिरी दिन हुए कई उलटफेर, दक्षिण कोरिया ने पुर्तगाल को 2-1 से हराया

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्वकप 2022 में शुक्रवार को 4 मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में दक्षिण कोरिया ने बड़ा उलटफेर करते हुए पुर्तगाल को 2-1 से हरा दिया। इस हार के बाद दोनों टीमें अंतिम 16 में पहुंच गई हैं। दिन के दूसरे मैच में ग्रुप-एच की उरुग्वे ने घाना को 2-0 से तो हरा दिया। हालांकि इसके बाद भी उरुग्वे नॉकआउट में नहीं पहुंच सकी। प्री-क्वार्टर फाइनल में जाने के लिए उन्हें एक और गोल की आवश्यकता थी।

वहीं देर रात खेले गए पहले मैच में स्विट्जरलैंड ने रोमांचक ग्रुप जी मुकाबले में सर्बिया को 3-2 से हराकर अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की। दिन के आखिरी मैच में कैमरून ने ब्राजील को 1-0 से हरा दिया, हालांकि इसके बाद भी ब्राजील अपने ग्रुप में टॉप पर रहने के कारण क्वालीफाई कर गई। 

 

दक्षिण कोरिया बनाम पुर्तगाल

फीफा विश्वकप 2022 में शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में दक्षिण कोरिया ने पुर्तगाल को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कोरिया के 4 अंक हो गए और टीम प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई। वहीं ग्रुप एच में टॉप पर रहने के कारण पुर्तगाल ने भी अंतिम 16 में जगह बनाई। पुर्तगाल की ओर से रिकार्डो होर्ता ने 5वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

मैच के 27वें मिनट में किम यूंग ग्वोन ने गोल दागकर कोरिया की वापसी कराई। पहले हाफ तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने भरपूर कोशिश की लेकिन एक भी गोल नहीं कर सकीं। 90 मिनट तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। इंजरी टाइम में ह्वांग ही चैन ने गोल कर कोरिया को जीत दिला दी।

 

उरुग्वे बनाम घाना

फीफा विश्वकप 2022 में शुक्रवार को खेले गए दूसरे मैच में उरुग्वे ने घाना को 2-0 से तो हरा दिया। जीत के बाद भी उरुग्वे की टीम अंतिम 16 में नहीं पहुंच सकी। उन्हें जीत के लिए एक और गोल की दरकार थी। जियोर्जियन डी अर्रास्केटा ने घाना की ओर से दोनों गोल किए। उन्होंने 26वें मिनट में पहला गोल दागा और 32 में मिनट में स्कोर को दोगुना कर दिया। पहले हाफ तक स्कोर 2-0 था, इसके बाद दोनों ही टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं।

 

स्विट्जरलैंड बनाम सर्बिया

फीफा विश्वकप 2022 में शुक्रवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 3-2 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में एंट्री की। ग्रुप स्टेज में स्विट्जरलैंड ने तीन में से दो मुकाबले जीते और 1 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। स्विट्जरलैंड की टीम 6 अंक लेकर अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही और उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। स्विट्जरलैंड की ओर से शेरदान शकिरी ने 20वें मिनट में, ब्रील एमबोलो ने 44वें मिनट में और रेमो फ्रयूलर ने 48वें मिनट ने गोल किया। दूसरी ओर सर्बिया की तरफ से एलेक्जेंडर मित्रोविक ने 26वें और दुसान व्लानहोविच ने 35वें मिनट में गोल दागा। 

 

कैमरून बनाम ब्राजील

फीफा विश्वकप 2022 में शुक्रवार को खेले गए आखिरी मुकाबले में कैमरून ने ब्राजील को 1-0 से मात दी। कैमरून की ओर से विन्सेंट अबूबकर ने इकलौता गोल किया। हालांकि इस जीत के बावजूद भी कैमरून प्री-क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई। वहीं ब्राजील ने पहले ही अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर ली थी। 

ये भी पढ़ें: BAN Vs IND: बीसीसीआई ने किया मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट का ऐलान, उमरान मलिक हुए टीम में शामिल

Latest Stories