/sportsyaari/media/post_banners/RLEOTXMazhWD4yGb0mdH.png)
Shreyas Iyer, IND vs BAN: चटगांव में भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 278 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 169 गेंदों पर 82 रन बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन अय्यर को किस्मत का भरपूर साथ मिला। मैच के दौरान भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज को तीन जीवनदान मिले। एक बार तो गेंद जाकर स्टंप पर ही लग गई, लेकिन बेल नहीं गिरी थीं जिसके चलते वह आउट होने से बच गए।
अय्यर ने रचा इतिहास
पहले टेस्ट में श्रेयर अय्यर ने इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली 10 पारियों में डबल डिजिट में रन बनाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 6 टेस्ट मैच की 10 पारियों में 504* रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। अय्यर ने अपनी पहली टेस्ट इंनिंग में 105 रन, दूसरी में 65 रन, तीसरी में 18 रन, चौथी में 14 रन, पांचवीं में 27 रन, छठी में 92 रन, 7वीं में 67 रन, 8वीं में 15 रन, 9वीं में 19 रन और 10वीं पारी में 82* रन बनाए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में श्रेयस की 10 पारियां
- 105 रन- 171 गेंद: बनाम न्यूजीलैंड
- 65 रन- 125 गेंद: बनाम न्यूजीलैंड
- 18 रन- 41 गेंद: बनाम न्यूजीलैंड
- 14 रन- 8 गेंद: बनाम न्यूजीलैंड
- 27 रन- 48 गेंद: बनाम श्रीलंका
- 92 रन- 98 गेंद: बनाम श्रीलंका
- 67 रन- 87 गेंद: बनाम श्रीलंका
- 15 रन- 11 गेंद: बनाम इंग्लैंड
- 19 रन- 26 गेंद: बनाम इंग्लैंड
- 82* रन- 169 गेंद: बनाम बांग्लादेश
पहले दिन का हाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत का पहला विकेट गिरा। ओपनर शुभमन गिल 40 गेंदों पर 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 45 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। कप्तान केएल राहुल 54 गेंदों पर 22 रन बनाकर बोल्ड हुए। इसके बाद 48 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। इन फॉर्म विराट कोहली ने 5 गेंदों पर 1 रन बनाया। इसके बाद ऋषभ पंत ने 46, चेतेश्वर पुराज ने 90 और अक्षर पटेल ने 14 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 82 के स्कोर पर नाबाद हैं।