Prithvi shaw: सड़क पर इंफ्लूएंसर और पृथ्वी शॉ भिड़े, देर रात हुई हाथापाई का वीडियो हो रहा वायरल

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के कुछ वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देर रात सड़क पर कुछ लोगों से हाथापाई हो रही है। वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की शॉ पर हमला करने का प्रयास कर रही है और शॉ अपना बचाव कर रहे हैं।

author-image
By Rajat Gupta
Prithvi shaw: सड़क पर इंफ्लूएंसर और पृथ्वी शॉ भिड़े, देर रात हुई हाथापाई का वीडियो हो रहा वायरल
New Update

Prithvi shaw, Sapna Gill, Sana Gill, Shobhit Thakur: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के कुछ वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देर रात सड़क पर कुछ लोगों से हाथापाई हो रही है। वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की शॉ पर हमला करने का प्रयास कर रही है और शॉ अपना बचाव कर रहे हैं। इसी दौरान कोई शख्स इनका वीडियो भी बना रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह लड़की इंफ्लूएंसर सपना गिल है। वीडियो बना रहा व्यक्ति उसे सपना कहकर बुला भी रहा है।

 

शॉ पर लगाया मारपीट का आरोप

सोशल मीडिया पर पृथ्वी शॉ के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहला वीडियो 4 सेकंड का है, इसमें शॉ अपने आप को लड़की के हमले से बचाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरा वीडियो 1 मिनट 14 सेकंड का है। इस वीडियो में सुना जा सकता है कि, हम लोग को मारा। इसके दोस्तों ने क्लब में हम लोगों को मारा है। हम लोग कुछ नहीं है क्या, हम भी पार्टी करने आए हैं।

मैं मेरी दोस्त के साथ पार्टी करने आया हूं। मेरे पास प्रूफ है, मैंने उसकी वीडियो बनाई। सपना... सपना दूर रहो। सपना मेरे पास प्रूफ है। सर मैने उसकी वीडियो बनाई, इसने मेरा फोन छीना और मेरे को धक्का दिया। इसका दोस्त हम लोग को मार का भाग गया, अगर आज क्रिकेटर की इज्जत हो गई, हम देखेंगे। मैंने अगर मर्डर नहीं किया अपना, मैं अपना गला काट दूंगा रोड पर।

 

ये भी पढ़ें: सेल्फी से मना करना पृथ्वी शॉ को पड़ा महंगा, कार पर हमला; 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

#Prithvi Shaw
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe