IND vs NZ: रोहित-गिल ने जड़ा शतक, दोनों के बीच 212 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप; बन गए कई रिकॉर्ड्स

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज, मंगलवार को होलकर स्टेडियम, इंदौर में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय ओपनर ने कीवी गेंदबाजों की शुरुआत से ही कुटाई की।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IND vs NZ: रोहित-गिल ने जड़ा शतक, दोनों के बीच 212 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप; बन गए कई रिकॉर्ड्स

IND vs NZ 3rd ODI, IND vs NZ, Rohit Sharma, Shubman Gill: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज, मंगलवार को होलकर स्टेडियम, इंदौर में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय ओपनर ने कीवी गेंदबाजों की शुरुआत से ही कुटाई की।

कप्तान रोहित शर्मा ने 85 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 78 गेंदों पर 112 रन जड़े। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 5 छक्के निकले। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी हुई। मैच में दोनों बल्लेबाजों ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

रिकी पोंटिंग की बराबरी की

इस शतक के साथ ही वनडे में रोहित शर्मा के 30 शतक हो गए हैं, उन्होंने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। रोहित वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाते ही रोहित के इंटरनेशनल क्रिकेट में 42 सेंचुरी हो गई हैं। वह 5वें ऐसे एक्टिव प्लेयर हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने स्टीव स्मिथ की बराबरी भी की है।

 

वनडे में सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर: 49 शतक (452 इनिंग)
विराट कोहली: 46 शतक (261 इनिंग)
रोहित शर्मा: 30 शतक 30 (234 इनिंग)
रिकी पोंटिंग: 30 शतक (365 इनिंग)

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के

शाहिद अफरीदी: 351 छक्के
क्रिस गेल: 331 छक्के
रोहित शर्मा: 273 छक्के
सनथ जयसूर्या: 270 छक्के
एमएस धोनी: 229 छक्के

एक्ट्रिव प्लेयर्स में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक

विराट कोहली: 74 शतक
डेविड वार्नर: 45 शतक
जो रूट: 44 शतक
स्टीव स्मिथ: 42 शतक
रोहित शर्मा: 42 शतक

रोहित के लिए सबसे तेज वनडे शतक (गेंद)

82 गेंद बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम, 2018
83 गेंद बनाम न्यूजीलैंड इंदौर, 2023
84 गेंद बनाम वेस्टइंडीज गुवाहाटी, 2018

गिल ने बनाए ये रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल ने भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह सबसे कम इंनिंग में 4 वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है। धवन ने 24 पारियों में 4 वनडे शतक लगाए थे, वहीं गिल ने 21 पारियों में यह कारनामा किया। 

 

4 वनडे शतकों के लिए सबसे कम पारियां

9 पारी: इमाम-उल-हक
16 पारी: क्विंटन डी कॉक
18 पारी: डेनिस एमिस
21 पारी: शुभमन गिल
22 पारी: शिमरोन हेटमायर
24 पारी: शिखर धवन

एक द्विपक्षीय 3 मैचों की वनडे सीरीज में सर्वाधिक रन

360 रन: बाबर आजम बनाम वेस्टइंडीज, 2016
360 रन: शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, 2023
349 रन: इमरुल कायेस बनाम जिम्बावे, 2018
342 रन: क्विंटन डी कॉक बनाम भारत, 2013
330 रन: मार्टिन गप्टिल बनाम इंग्लैंड, 2013

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

212 रन: रोहित शर्मा - शुभमन गिल, इंदौर (2023)
201* रन: वीरेंद्र सहवाग - गौतम गंभीर, हैमिल्टन (2009)
201 रन: सनथ जयसूर्या - यू थरंगा, नेपियर (2006)

पिछले 18 वनडे में गिल

64 रन (53 गेंद), 43 रन (49 गेंद), 98* रन (98 गेंद), 82* रन (72 गेंद), 33 रन (34 गेंद), 130 रन (97 गेंद), 3 रन (7 गेंद), 28 रन (26 गेंद), 49 रन (57 गेंद), 50 रन (65 गेंद), 45* रन (42 गेंद), 13 रन (22 गेंद), 70 रन (60 गेंद), 21 रन (12 गेंद), 116 रन (97 गेंद), 208 रन (149 गेंद), 40* रन (53 गेंद) और 112 रन (78 गेंद)

ये भी पढ़ें: आखिरकार खत्म हुआ इंतजार... 16 पारियां और 3 साल बाद रोहित शर्मा ने वनडे में जड़ा शतक

Latest Stories