Rishabh Pant Accident: बेहतर इलाज के लिए देहरादून से मुंबई शिफ्ट होंगे ऋषभ पंत, DDCA ने किया ऐलान

भारतीय स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। रुड़की के पास हुए इस हादसे में उनको गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था लेकिन अब दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने बड़ा फैसला लिया है।

author-image
By Akhil Gupta
New Update
Rishabh Pant Accident: बेहतर इलाज के लिए देहरादून से मुंबई शिफ्ट होंगे ऋषभ पंत, DDCA ने किया ऐलान

भारतीय स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। रुड़की के पास हुए इस हादसे में उनको गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था, लेकिन अब दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने बड़ा फैसला लिया है। 

दरअसल, इलाज के लिए पंत को जल्द ही मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। DDCA के निदेशक श्याम शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि ऋषभ के सिर पर दो कट लगे हैं, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है।

श्याम शर्मा ने कहा- क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए आज मुंबई ट्रांसफर किया जाएगा। पंत का 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना के बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

30 दिसंबर को हुआ था एक्सीडेंट 

पंत का बीते शुक्रवार, 30 दिसंबर को रुड़की पास कार एक्सीडेंट हुआ था। वह अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए दिल्ली से रूड़की जा रहे थे। रास्ते में झपकी लगने के कारण उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। BCCI द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में बताया गया कि हादसे में भारतीय विकेटकीपर के दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया है। पंत खतरे से बाहर है, लेकिन बीसीसीआई और डीडीसीए ने उनका इलाज करने का फैसला लिया है।

पंत करीब 6-8 महीनें क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। लिगामेंट इंजरी ने क्रिकेटर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, पंत के घुटने का लिगामेंट टूटा है। इससे रिकवर होने में उन्हें अच्छा खासा समय लग जाएगा। एक्सपर्ट की मानें तो हड्डी की चोट 2 से 3 महीने में रिकवर हो जाती है, लेकिन लिगामेंट से रिकवरी में ज्यादा समय लग जाता है। एक्सीडेंट में अक्सर लिगामेंट टूट जाते हैं। कई बार इससे सही होने में 1 साल का समय भी लग जाता है। विकेटकीपिंग में टखना, घुटना और कूल्हा विकेटकीपर की पोजिशन के लिए अहम है।

वह फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से भी बाहर हो गए हैं। साथ ही IPL 2023 में भी वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैदान पर नजर नहीं आएंगे।

ये भी पढ़ें- क्या बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेल पाएंगे ऋषभ पंत? सामने आई बड़ी अपडेट

publive-image

Latest Stories