NZ vs ENG: कीवी कप्तान टिम साउदी का बड़ा कारनामा, इस मामले में धोनी की बराबरी की

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में खेला जा रहा है। मैच के दूसरी दिन स्टंप तक कीवी टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए लिए हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
NZ vs ENG: कीवी कप्तान टिम साउदी का बड़ा कारनामा, इस मामले में धोनी की बराबरी की

Tim Southee, MS Dhoni, NZ vs ENG, New Zealand vs England: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में खेला जा रहा है। मैच के दूसरी दिन स्टंप तक कीवी टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए लिए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल 25 रन और कप्तान टिम साउदी 23 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड अभी भी 297 रन पीछे है। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 435 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी।

धोनी की बराबरी की

दूसरे टेस्ट के दूसरी दिन कीवी कप्तान टिम साउदी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। इंग्लैंड के खिलाफ अब तक वह 2 छक्के और 1 चौका जड़ चुके हैं। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में उनके 78 सिक्स पूरे हो गए हैं। साउदी ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी भी कर ली है। माही ने भी टेस्ट क्रिकेट में 78 छक्के लगाए थे। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इंग्लिश कैप्टन बेन स्टोक्स टॉप पर हैं। उन्होंने अपने करियर मे अब तक 109 टेस्ट छक्के लगाए हैं। 

 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

बेन स्टोक्स: 109 छक्के
ब्रेंडन मैकुलम: 107 छक्के
एडम गिलक्रिस्ट: 100 छक्के
क्रिस गेल: 98 छक्के
जैक कैलिस: 97 छक्के
वीरेंद्र सहवाग: 91 छक्के
ब्रायन लारा: 88 छक्के
क्रिस केर्न्स: 87 छक्के
विव रिचर्ड्स: 84 छक्के
एंड्रयू फ्लिंटॉफ: 82 छक्के

मुकाबले का हाल

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब रही। 21 रन के भीतर तीन खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। इसके बाद जो रूट और हैरी ब्रूक्स के बीच चौथे विकेट के लिए 302 रनों की साझेदारी हुई। ब्रूक्स 176 गेंदों पर 186 रन बनाकर आउट हुए। रूट 153 रन और लीच 6 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने 435-8 पर पारी घोषित कर दी। जवाब में दूसरे दिन स्टंप तक न्यूजीलैंड ने 138-7 रन बनाए लिए हैं। टॉम ब्लंडेल 25 और टिम साउदी 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: जब 850 किमी दूर बैठे खिलाड़ी को कर लिया था प्लेइंग 11 में शामिल, पढ़ें भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

Latest Stories