WPL Auction: स्मृति मंधाना बनी WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी! RCB ने 3.4 करोड़ में खरीदा

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए सोमवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ऑक्शन हुआ। इसमें कुछ खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने करोड़ों लुटाए तो वहीं कई प्लेयर अनसोल्ड भी रहे। टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना अब तक WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं।

author-image
By admin
New Update
WPL Auction: स्मृति मंधाना बनी WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी! RCB ने 3.4 करोड़ में खरीदा

WPL Auction, Women Premier League Auction, Smriti Mandhana: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए सोमवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ऑक्शन हुआ। इसमें कुछ खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने करोड़ों लुटाए तो वहीं कई प्लेयर अनसोल्ड भी रहे। टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना अब तक WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 3 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। मुंबई और आरसीबी के बीच लंबी खींचतान के बाद आखिरकार बैंगलुरु ने बाजी मारी। मंधाना पर करीब 28 बार बोली लगाई गई। RCB मंधाना को टीम की कमान भी सौंप सकती है। 

मंधाना का प्रदर्शन

अप्रैल 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली स्मृति मंधाना ने अपने करियर में अब तक 112 मुकाबले खेले हैं। टी20 की 108 पारियों में उन्होंने 27.32 की औसत और 123.13 के स्ट्राइक रेट से 2651 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 20 अर्धशतक निकले। फटाफट फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 86 रन है। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया की लीग BBL में भी खेल चुकी हैं। BBL के 38 मुकाबलों में उन्होंने 130.02 के स्ट्राइक रेट से 784 रन बनाए हैं। लीग में उन्होंने 4 फिफ्टी और 1 सेंचुरी भी लगाई है। उनका सर्वाधिक सकोर 114 रन है। 

 

ये खिलाड़ी भी करोड़ों में बिके

  • ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को गुजरात जाएंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड की कप्तान नताली स्कीवर को 3.20 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
  • यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
  • दिल्ली ने भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स को 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
  • गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी को 2 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था।
  • दिल्ली कैपिटल्स ने भारत को अंडर-19 विश्वकप जिताने वाली शेफाली वर्मा को 2 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।

 

ये भी पढ़ें: WPL Auction 2023: पाक को धूल चटाने वाली जेमिमा की लगी लॉटरी, दिल्ली कैपिटल्स ने इतने करोड़ में खरीदा

Latest Stories