FIFA World Cup 2022: क्रोएशिया और मोरक्को का मैच गोलरहित ड्रॉ पर छूटा

फीफा विश्वकप 2022 का आज चौथा दिन है। पहले मैच में क्रोएशिया का सामना मोरक्को से हुआ। ग्रुप एफ की यह दोनों टीमें अल बायत स्टेडियम में भिड़ीं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
FIFA World Cup 2022: क्रोएशिया और मोरक्को का मैच गोलरहित ड्रॉ पर छूटा

Morocco vs Croatia, FIFA World Cup 2022: फीफा विश्वकप 2022 का आज चौथा दिन है। पहले मैच में क्रोएशिया का सामना मोरक्को से हुआ। ग्रुप एफ की यह दोनों टीमें अल बायत स्टेडियम में भिड़ीं। दोनों टीमों की नजर इस मैच को जीतकर विश्वकप में विजयी शुरुआत करने पर थी, लेकिन मैच गोल रहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पहले हाफ तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं और खेल 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इससे पहले क्रोएशिया ने पिछले 16 महीने में 5 मैच जीते थे और 1 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

publive-image

पहला हाफ

पहले हाफ का खेल खत्म होने तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं दाग सकीं और मुकाबला 0-0 की बराबर पर समाप्त हुआ। मुकाबले में सभी की नजरें क्रोएशिया के लूका मॉड्रिच पर टिकी हुई थीं। मोरक्को ने कई बार गोल दागने का प्रयास किया लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगी। पहले हाफ के दौरान मोरक्को ने गोल के 5 और क्रोएशिया ने 4 प्रयास किए, लेकिन सभी विफल रहे। क्रोएशिया के निकोला व्लासिक ने अंतिम मिनटों में गोल दागने का प्रयास किया लेकिन मोरक्को के गोलकीपर यासीन बाउनो ने इसे बचा लिया। 

publive-image

दूसरा हाफ

मोरक्को और क्रोएशिया का मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। 90 मिनट के खेल में दोनों ही टीमें एक भी गोल नहीं दाग सकीं। दोनों टीमों ने अंत में गोल का भरपूर प्रयास किया लेकिन उनके साथ खाली रहे। इस विश्वकप में यह चौथा मैच है जब मैच गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ हो। इससे पहले मंगलवार को डेनमार्क-ट्यूनिशिया और पोलैंड-मैक्सिको का मैच 0-0 से ड्रॉ हुआ था। मोरक्को और क्रोएशिया दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दिया गया। 

publive-image

दोनों टीमों की स्टार्टिंग 11

  • मोरक्को (4-1-2-3): यासीन बाउनो, अचराफ हकीमी, नायेफ अगुएर्ड, रोमेन सैस (कप्तान), नूस्सैर मजरौई; सोफियान अम्रबत, अज़्ज़ेदीन ऊनाही, सेलिम अमाल्लाह; हाकिम ज़ीच, सोफियान बाउफल, यूसुफ एन-नेसरी।
  • क्रोएशिया (4-1-2-3): डोमिनिक लिवाकोविच; जोसिप जुरानोविक, देजन लोरेन, जोस्को ग्वार्दिओल, बोर्ना सोसा; मातेओ कोवासिक, लुका मोड्रिक (कप्तान), मार्सेलो ब्रोज़ोविक; निकोला व्लासिक, इवान पेरिसिक, लेडी क्रामरिक।

ये भी पढ़ें: FIFA WC 2022: डेनमार्क-ट्यूनिशिया और पोलैंड-मैक्सिको का मैच 0-0 से ड्रॉ, आखिरी मैच में फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से दी मात

Latest Stories