WPL Auction: मल्लिका सागर को सौंपी गई ऑक्शन की जिम्मेदारी, जानें इनके बारे में

सालों से महिला आईपीएल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। जल्द ही महिला प्रीमियर लीग का आगाज होने वाला है। विमेंस प्रीमियर लीग का डेब्यू सीजन 4 से 26 मार्च के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
WPL Auction: मल्लिका सागर को सौंपी गई ऑक्शन की जिम्मेदारी, जानें इनके बारे में

WPL Auctioneer, WPL Female Auctioneer, Mallika Sagar: सालों से महिला आईपीएल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। जल्द ही महिला प्रीमियर लीग का आगाज होने वाला है। विमेंस प्रीमियर लीग का डेब्यू सीजन 4 से 26 मार्च के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। उससे पहले आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में WPL ऑक्शन होगा। इसमें 409 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। बीसीसीआई ने ऑक्शनर के लिए मल्लिका सागर को चुना है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

मुंबई की रहने वाली हैं मलिका

आईपीएल में जैसे पुरुष ऑक्शनर होते हैं वैसे ही महिला प्रीमियर लीग में मल्लिका सागर खिलाड़ियों की नीलामी कराएंगी। आईपीएल में रिचर्ड मैडली, ह्यूज एडमीड्स और चारू शर्मा नीलामीकर्ता के रूप में नजर आ चुके हैं। वहीं अब बीसीसीआई में WPL के लिए महिला ऑक्शनर को चुना है। मल्लिका सागर मुंबई की रहने वाली हैं और वह कला संग्रहकर्ता सलाहकार और आर्ट इंडिया कंसल्टेंट्स फर्म में पार्टनर के तौर पर काम करती हैं। वह इससे पहले साल 2021 में प्रो कबड्डी लीग में भी ऑक्शनर की भूमिका निभा चुकी हैं।

 

409 खिलाड़ी होंगे शामिल

वहीं ऑक्शन की बात करें तों इसके लिए 1525 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 409 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट की गई हैं। इनमें 246 इंडियन और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। 163 में से 8 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। वहीं 202 कैप्ड और 199 अनकैप्ड प्लेयर हैं। सभी फ्रेंचाइजी अपने स्क्वॉड में अधिकतम 6 विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती हैं। इस साल विमेंस प्रीमियर लीग में पांच टीमें खेलती नजर आएंगी। इनमें मुंबई इंडियंस, गुजरात जाएंट्स, यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स शामिल हैं।

मुंबई इंडियंस: 912.99 करोड़- रिलायंस समूह 
गुजरात जाएंट्स: 1289 करोड़- अदाणी स्पोर्ट्स
यूपी वॉरियर्स: 757 करोड़- कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 901 करोड़- रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स 
दिल्ली कैपिटल्स: 810 करोड़- जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट

ये भी पढ़ें: WPL Auction: 409 खिलाड़ी आजमाएंगी अपनी किस्मत, मुंबई में 2:30 बजे शुरू होगी नीलामी

Latest Stories