मैदान पर माही की वापसी, IPL 2023 के लिए MS Dhoni ने शुरू की तैयारी; सामने आईं नेट प्रैक्टिस की तस्वीरें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर है। माही ने आईपीएल 2023 की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
मैदान पर माही की वापसी, IPL 2023 के लिए MS Dhoni ने शुरू की तैयारी; सामने आईं नेट प्रैक्टिस की तस्वीरें

MS Dhoni, CSK, mahendra singh dhoni, chennai super kings, ipl 2023: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर है। माही ने आईपीएल 2023 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें वह नेट पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले धोनी आखिरी बार आईपीएल 2022 में खेलते हुए नजर आए थे। चार बार के आईपीएल विजेता सीएसके का आईपीएल के 15वें सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। 

चार बार की चैंपियन है चेन्नई

publive-image

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 में 4 मुकाबले जीते थे। अंक तालिक में धोनी की टीम 9वें पायदान पर रही थी। ऐसे में धोनी इस साल शानदार वापसी करना चाहेंगे। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक का आईपीएल 2023 आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। अपनी कप्तानी में धोनी ने भारत को आईसीसी की तीनों ट्राफी जिताई थीं। इसके अलावा वह चार बार अपनी टीम को आईपीएल विजेता भी बना चुके हैं। 

माही का इंटरनेशनल करियर

publive-image

माही ने अपने करियर में 90 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 144 पारियों में उन्होंने 38.09 की औसत और 59.11 के स्ट्राइक रेट से 4876 रन बनाए हैं। धोनी ने टेस्ट में 33 फिफ्ट और 6 सेंचुरी जड़ी हैं। 350 वनडे में उन्होंने 50.57 की औसत और 87.56 के स्ट्राइक रेट से 10773 रन बनाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने ओडीआई में 73 फिफ्टी और 10 सेंचुरी लगाई हैं। वहीं 98 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 37.60 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 बनाए। एमएस ने टी20 में दो अर्धशतक भी लगाए हैं। 

IPL में प्रदर्शन

publive-image

इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके धोनी अभी भी आईपीएल (ipl) में खेलते हुए नजर आते हैं। वह आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कमान संभालते हैं। आईपीएल 2022 से पहले उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी और जडेजा को कमान सौंपी गई थी। हालांकि बाद में जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और धोनी फिर से सीएसके (csk) के कप्तान बने। उन्होंने लीग में अब तक 234 मैच खेले हैं। इस दौरान माही ने 39.20 की औसत और 135.20 के स्ट्राइक रेट से 4978 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 24 अर्धशतक लगाए हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई चार बार चैंपियन बनी है। 

Latest Stories