FIFA WC 2022: वर्ल्डकप जीतने के बाद भावुक हुए Lionel Messi, वाइफ एंटोनेला बोलीं- अब अर्जेंटीना चलते हैं

अपना आखिरी विश्वकप खेल रहे अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी के लिए रविवार का दिन यादगार रहा। फीफा विश्वकप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर (पेनल्टी शूटआउट में) तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
FIFA WC 2022: वर्ल्डकप जीतने के बाद भावुक हुए Lionel Messi, वाइफ एंटोनेला बोलीं- अब अर्जेंटीना चलते हैं

FIFA World Cup 2022, Lionel Messi, Antonela Roccuzzo: अपना आखिरी विश्वकप खेल रहे अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी के लिए रविवार का दिन यादगार रहा। फीफा विश्वकप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर (पेनल्टी शूटआउट में) तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही दिग्गज फुटबॉल मेसी का विश्वकप जीतने का सपना भी पूरा हो गया। निर्णायक मैच में जीत के बाद मेसी ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने जीत के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा।

कई बार यह सपना देखा था

इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में मेसी ने लिखा, "विश्व चैंपियंस! मैंने कई बार यह सपना देखा था। मुझे इसकी इतनी चाहत थी कि मैं अभी तक गिर नहीं पाया। मैं अभी भी इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। मुझे सपोर्ट करने के लिए मेरे परिवार और मुझ पर भरोसा करने वाले लोगों को बहुत- बहुत धन्यवाद। हमने एक फिर यह साबित कर दिया कि जब हम एक साथ मिलकर लड़ते हैं, तो हम उसे हासिल करने में समक्ष होते हैं, जो हम पाना चाहते हैं। व्यक्तिगत सोच से अलग एक समूह के तौर पर हमने वह हासिल किया, जो सभी अर्जेंटीना वासियों का भी सपना था। हमने यह कर दिखाया। हम जल्द ही एक-दूसरे से मिलने जा रहे हैं।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Leo Messi (@leomessi)

हमें अंत तक लड़ना है

वहीं मेसी की वाइफ एंटोनेला ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इंस्टाग्राम पर शेयर इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "विश्व चैंपियन। मुझे यह भी नहीं पता कि कैसे शुरू करना है ... हम आपके लिए कितना बड़ा गर्व महसूस करते हैं लियोनेल मेसी। हमें कभी हार न मानने के लिए धन्यवाद, कि हमें अंत तक लड़ना है। अंत में यह हो गया, आप एक विश्व चैंपियन हैं, हम जानते हैं कि आपने इतने सालों तक क्या झेला, आप इसे क्या हासिल करना चाहते थे!!! चलिए अर्जेंटीना चलते हैं।"

 

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: गोल्डन बूट, गोल्डन ग्लव से लेकर गोल्डन बॉल तक, जानें किस खिलाड़ी ने किस खिताब पर जमाया कब्जा

Latest Stories