IPL 2023 Auction: पिछले सीजन अनसोल्ड रहे अमित मिश्रा को इस बार मिला LSG का साथ, फ्रेंचाइजी ने बेस प्राइस पर खरीदा

कोच्चि में आज शुक्रवार, 23 दिसम्बर को आईपीएल 2023 के ऑक्शन जारी है। सभी खेल प्रेमियों की निगाहें नीलामी पर लगी हुई है। ऑक्शन में इस बार दुनियाभर के 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

author-image
By Akhil Gupta
New Update
IPL 2023 Auction: पिछले सीजन अनसोल्ड रहे अमित मिश्रा को इस बार मिला LSG का साथ, फ्रेंचाइजी ने बेस प्राइस पर खरीदा

कोच्चि में आज शुक्रवार, 23 दिसम्बर को आईपीएल 2023 के ऑक्शन जारी है। सभी खेल प्रेमियों की निगाहें नीलामी पर लगी हुई है। ऑक्शन में इस बार दुनियाभर के 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 273 इंडियान और 132 विदेशी खिलाड़ी (4 एसोसिएश देश) शामिल हैं। 

इन्हीं खिलाड़ियों में एक नाम लेग स्पिनर और आईपीएल के जाने माने खिलाड़ी अमित मिश्रा का भी रहा, जिनको लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख में खरीदकर अपने साथ जोड़ा।

पिछले साल रहे थे अनसोल्ड

याद दिला दें कि पिछले साल IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान अमित मिश्रा अनसोल्ड रहे थे। किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनको खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। उनका बेस प्राइस भी 1 करोड़ 50 लाख रुपये थे। 

हाल ही में दिया था बड़ा बयान

मिनी ऑक्शन से कुछ दिन पहले एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अमित ने कहा था कि, ''मैं अभी भी 2-3 साल तक और क्रिकेट खेल सकता हूं। मैं खुद को फिट रख रहा हूं और घरेलू सीजन में मेरे प्रदर्शन में कोई गिरावट नहीं आई है। मुझे उम्मीद है कि नीलामी में कोई फ्रेंचाइजी मेरे लिए बोली लगाएगी।''

मिश्रा जी का IPL करियर 

अमित मिश्रा ने अभी तक 154 आईपीएल मैचों में 23.95 की औसत से कुल 166 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 5-17 का रहा। अमित आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है, जिनके नाम पर एक नहीं बल्कि 3-3 हैट्रिक दर्ज है।

ये भी पढ़ें- J&K के एक और खिलाड़ी ने मारी बाजी, 20 लाख बेस प्राइस वाले विव्रांत शर्मा बने करोड़पति

Latest Stories