New Year: वनडे विश्वकप से लेकर एशिया कप तक, साल 2023 में कुछ ऐसा है इंडियन क्रिकेट टीम का शेड्यूल

बांग्लादेश दौरे के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम का साल 2022 समाप्त हुआ। नए साल में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से शुरुआत करेगी। यह साल भारतीय टीम के लिए काफी व्यस्त है। इस साल टीम इंडिया को दो आईसीसी इवेंट्स खेलने हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
New Year: वनडे विश्वकप से लेकर एशिया कप तक, साल 2023 में कुछ ऐसा है इंडियन क्रिकेट टीम का शेड्यूल

Indian Cricket Team Schedule 2023: बांग्लादेश दौरे के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम का साल 2022 समाप्त हुआ। नए साल में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से शुरुआत करेगी। यह साल भारतीय टीम के लिए काफी व्यस्त है। इस साल टीम इंडिया को दो आईसीसी इवेंट्स खेलने हैं। वनडे विश्वकप की मेजबानी जहां भारत करेगा तो वहीं एशिया कप पाकिस्तान में हो सकता है। इसके अलावा मैन इन ब्लू को श्रीलंका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज खेलनी है। वहीं अप्रैल-मई में आईपीएल का 16वां सीजन भी खेला जाएगा। विश्वकप टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी इस साल जून में होगा। आइए जानते हैं टीम इंडिया को इस साल कितनी सीरीज खेलनी हैं।

साल 2023 में टीम इंडिया का शेड्यूल

जनवरी: श्रीलंका के साथ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज। 

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल 

  • पहला टी20: 3 जनवरी, मुंबई
  • दूसरा टी20: 5 जनवरी, पुणे
  • तीसरा टी20: 7 जनवरी, राजकोट
  • पहला वनडे: 10 जनवरी, गुवाहाटी
  • दूसरा वनडे: 12 जनवरी, कोलकाता
  • तीसरा वनडे: 15 जनवरी, तिरुवनंतपुरम

जनवरी-फरवरी: न्यूजीलैंड के साथ तीन वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज।

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 18 जनवरी, हैदराबाद
  • दूसरा वनडे: 21 जनवरी, रायपुर
  • तीसरा वनडे: 24 जनवरी, इंदौर
  • पहला टी20: 27 जनवरी, रांची
  • दूसरा टी20: 29 जनवरी, लखनऊ
  • तीसरा टी20: 2 फरवरी, अहमदाबाद

फरवरी-मार्च: ऑस्ट्रेलिया के साथ चार टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: 9 से 13 फरवरी, नागपुर
  • दूसरा टेस्ट: 17 से 21 फरवरी, दिल्ली
  • तीसरा टेस्ट: 1 से 5 मार्च, धर्मशाला
  • चौथा टेस्ट: 9 से 13 मार्च, अहमदाबाद
  • पहला वनडे: 17 मार्च, मुंबई
  • दूसरा वनडे: 19 मार्च, विशाखापत्तनम
  • तीसरा वनडे: 22 मार्च, चेन्नई

publive-image

अप्रैल-मई: आईपीएल 2023

जून:  WTC फाइनल 2023 

टीम इंडिया फाइनल में पहुंच सकती है, अगर ऐसा होता है तो बहुत हद तक उनका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

जुलाई-अगस्त

भारत का वेस्टइंडीज दौरा: इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। 

  • सितंबर: एशिया कप 2023 (13 मैच)
  • सितंबर- दिसंबर: ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा: इस दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
  • 10 अक्टूबर- 26 नवंबर: वनडे विश्वकप 2023 (48 मैच)
  • दिसंबर: साल के अंत में भारत दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगा। इस दौरे पर 2 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 

ये भी पढ़ें: IPL 2023 से बाहर होंगे ऋषभ पंत? जानें एक्सीडेंट के बाद अब ठीक होने में कितना समय लगेगा

Latest Stories