Year Ender: इस साल 7 कप्तानों ने 71 मैचों में संभाली भारत की कमान, 64.78% में मिली जीत; देखें 2022 का पूरा लेखा-जोखा

साल 2022 की अपनी आखिरी सीरीज में भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से मात दी। अब टीम इंडिया अगले साल श्रीलंका के खिलाफ एक्शन में नजर आएगी। इस साल भारत का ओवरऑल प्रदर्शन औसत रहा, हालांकि बड़े टूर्नामेंट में टीम ने फैंस को खासा निराश किया।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Year Ender: इस साल 7 कप्तानों ने 71 मैचों में संभाली भारत की कमान, 64.78% में मिली जीत; देखें 2022 का पूरा लेखा-जोखा

Year Ender, Year Ender 2022: साल 2022 की अपनी आखिरी सीरीज में भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से मात दी। अब टीम इंडिया अगले साल श्रीलंका के खिलाफ एक्शन में नजर आएगी। इस साल भारत का ओवरऑल प्रदर्शन औसत रहा, हालांकि बड़े टूर्नामेंट में टीम ने फैंस को खासा निराश किया। टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले एशिया कप में भी टीम फाइनल तक का टिकट नहीं कटा पाई थी। इतना ही नहीं एजबेस्टन टेस्ट में भी शुरुआती तीन दिन अपना दबदबा बनाने के बाद भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था।

46 मैचों में दर्ज की जीत

साल 2022 में 7 कप्तानों ने टीम इंडिया की कमान संभाली। इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और शिखर धवन शामिल हैं। इन कप्तानों के नेतृत्व में इस साल खेले गए 71 मैचों में से भारत ने 46 में जीत दर्ज की। भारत का जीत प्रतिशत 64.78 रहा। मैन इन ब्लू को मौजूदा साल में 21 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा, इसके अलावा 2 वनडे बेनतीजा और 1-1 टी20 टाई और बेनतीजा रहा। टीम इंडिया इस साल एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी।

इस साल 28 टी20 मैच जीते

इस साल भारत ने 7 टेस्ट मैच खेले। इसमें से 4 में उन्हें जीत मिली वहीं 3 में हार का सामना करना पड़ा। 2022 के 24 वनडे में भारत को 14 में जीत मिली, वहीं 8 में हार का सामना करना पड़ा और 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। इसके अलावा टीम इंडिया इस साल 40 में से 28 टी20 जीतने में सफल रही, साथ ही एक मैच टाई और एक बेनतीजा रहा। साल की शुरुआत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से की थी। हालांकि दूसरे और तीसरे टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में विराट कोहली ने भारत की कमान संभाली थी।

publive-image

इस साल टेस्ट सीरीज में भारत का प्रदर्शन

  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका: 2-1 से हार
  • भारत बनाम श्रीलंका: 2-0 से जीत
  • भारत बनाम बांग्लादेश: 2-0 से जीत

इस साल वनडे सीरीज में भारत का प्रदर्शन

  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका: 3-0 से हार
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज: 3-0 से जीत
  • भारत बनाम इंग्लैंड: 2-1 से जीत
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज: 3-0 से जीत
  • भारत बनाम जिम्बाब्वे: 3-0 से जीत
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका: 2-1 से जीत
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड: 1-0 से हार
  • भारत बनाम बांग्लादेश: 2-1 से हार

इस साल टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन

  • भारत बनाम वेस्टइंडीज: 3-0 से जीत
  • भारत बनाम श्रीलंका: 3-0 से जीत
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका: 2-2 से ड्रॉ
  • भारत बनाम आयरलैंड: 2-0 से जीत
  • भारत बनाम इंग्लैंड: 2-1 से जीत
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज: 4-1 से जीत
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 2-1 से जीत
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका: 2-1 से जीत
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड: 1-0 से जीत

ये भी पढ़ें: Ind Vs SL: श्रीलंका सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या होंगे टीम इंडिया के कप्तान!, इस वीडियो ने खोले कई राज

Latest Stories