शॉ सेल्फी विवाद में कोर्ट ने सपना गिल को 20 फरवरी तक हिरासत में भेजा, वकील ने कहा कि पृथ्वी ...

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और इंफ्लूएंसर सपना गिल के बीच 16 फरवरी को मुंबई में हुई झड़प के मामले में अंधेरी कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। अंधेरी कोर्ट ने इंफ्लूएंसर सपना को 20 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। ओशिवारा पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इस मामले में 16 फरवरी को सपना गिल की गिरफ्तारी हुई थी, जबकि ओशिवारा पुलिस ने 17 फरवरी को 2 और लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने सपना समेत कुल 8 लोगों पर मुंबई में पृथ्वी शॉ द्वारा सेल्फी लेने के लिए हामी नहीं भरने प

author-image
By puneet sharma
शॉ सेल्फी विवाद में कोर्ट ने सपना गिल को 20 फरवरी तक हिरासत में भेजा, वकील ने कहा कि पृथ्वी ...
New Update

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और इंफ्लूएंसर सपना गिल के बीच 16 फरवरी को मुंबई में हुई झड़प के मामले में अंधेरी कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। अंधेरी कोर्ट ने इंफ्लूएंसर सपना को 20 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। ओशिवारा पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इस मामले में 16 फरवरी को सपना गिल की गिरफ्तारी हुई थी, जबकि ओशिवारा पुलिस ने 17 फरवरी को 2 और लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने सपना समेत कुल 8 लोगों पर मुंबई में पृथ्वी शॉ द्वारा सेल्फी लेने के लिए हामी नहीं भरने पर उन पर हमला करने और उनकी गाड़ी तोड़ने का आरोप में ये गिरफ़री की है।ओशिवारा पुलिस ने पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष यादव का एक बार फिर बयान दर्ज किया। मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने आशीष को जान से मारने की धमकी दी थी। IPC की धारा 387 (जबरन वसूली करने के लिए व्यक्ति को मृत्यु या गंभीर चोट के भय में डालना) को इस FIR में जोड़ा गया।

ये भी पढ़ें: Prithvi Shaw: सड़क पर इंफ्लूएंसर और पृथ्वी शॉ भिड़े, देर रात हुई हाथापाई का वीडियो हो रहा वायरल

ये है पूरा मामला?

publive-image

दरअसल, भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त पर 16 फरवरी को कथित रूप से हमला करने के लिए कुल 8 लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था। इनमें दो की पहचान सपना गिल और शोभित ठाकुर के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि शॉ अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए एक फाइव स्टार होटल में गए थे, तभी कुछ अज्ञात लोग उनकी टेबल के पास आए और सेल्फी लेने पर जोर दिया। 

ये भी पढ़ें: सेल्फी से मना करना पृथ्वी शॉ को पड़ा महंगा, कार पर हमला; 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पृथ्वी ने दो लोगों के साथ सेल्फी भी ली, लेकिन कुछ देर बाद वही लोग फिर से सेल्फी लेने की मांग करने लगे। शॉ के मना करने पर भी जब ये नहीं माने तो पृथ्वी शॉ के दोस्त ने होटल मैनेजर को फोन कर उनकी शिकायत कर दी। इसके बाद होटल मैनेजर ने इन लोगों को होटल से चले जाने को कहा। ये लोग बाहर पृथ्वी शॉ का इंतजार कर रहे थे, और इनके बाहर आते ही आरोपी लोगों ने पृथ्वी और उनके दोस्त पर हमला कर दिया। 

आरोप है कि महिला ने मामला रफा-दफा करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग भी की। फिर इसके बाद जब पृथ्वी शॉ का दोस्त एयरपोर्ट जा रहा था, तो इन लोगों ने शॉ के दोस्त की गाड़ी को एक पेट्रोल पंप के पास रोक लिया और उनकी कार पर हमला कर दिया। आरोपियों के साथ मौजूद अन्य लोगों ने कार में तोड़-फोड़ कर दी। हमले के वक्त पृथ्वी उस कार में नहीं थे। इस मामले में ओशिवारा थाना पुलिस ने आरोपी सपना गिल और शोभित ठाकुर समेत कुल 8 लोगों पर आईपीसी की धारा 384, 143, 149, 427, 504, और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया। 

#INDIA CRICKET TEAM #Prithvi Shaw #team india
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe