खत्म मान लिया गया था इन खिलाड़ियों का करियर, एक तो बन गया था नेट बॉलर; फिर इस नए नियम ने IPL 2023 में करा दी वापसी

आईपीएल 2023 से पहले शुक्रवार को हुए मिनी ऑक्शन में 80 खिलाड़ियों को 10 फ्रेंचाइजी ने खरीदा। नीलामी में कई ऐसे खिलाड़ी भी बिके जिनकी किसी को उम्मीद तक नहीं थी। इन प्लेयर का करियर लगभग खत्म ही मान लिया गया था। इनमें से जहां कुछ खिलाड़ी पिछले सीजन अनसोल्ड रहे थे तो वहीं एक तो नेट बॉलर तक बना गया था।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
खत्म मान लिया गया था इन खिलाड़ियों का करियर, एक तो बन गया था नेट बॉलर; फिर इस नए नियम ने IPL 2023 में करा दी वापसी

Impact Player Rule: आईपीएल 2023 से पहले शुक्रवार को हुए मिनी ऑक्शन में 80 खिलाड़ियों को 10 फ्रेंचाइजी ने खरीदा। नीलामी में कई ऐसे खिलाड़ी भी बिके जिनकी किसी को उम्मीद तक नहीं थी। इन प्लेयर का करियर लगभग खत्म ही मान लिया गया था। इनमें से जहां कुछ खिलाड़ी पिछले सीजन अनसोल्ड रहे थे तो वहीं एक तो नेट बॉलर तक बना गया था।

लेकिन 16वें सीजन से इम्पैक्ट प्लेयर का नियम अपने के बाद कई खिलाड़ियों की खोई हुई किस्मत फिर से जाग गई। तो आइए जानते हैं क्या है इम्पैक्ट प्लेयर रूल और आईपीएल 2023 में इस नियम के आने से किन खिलाड़ियों को फायदा हुआ है।

 

इन गेंदबाजों को मिला फायदा

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख बेस प्राइस पर खरीदा। 40 साल के स्पिनर अमित मिश्रा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेस प्राइस पर खरीद लिया। पीयूष चावला को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा, वहीं गुजरात टाइटंस ने मोहित शर्मा को आधार मूल्य पर अपनी टीम में शामिल किया। ये सभी खिलाड़ी पिछले सीजन अनसोल्ड रहे थे। मोहित शर्मा को तो 15वें सीजन में गुजरात टाइटंस ने नेट बॉलर की रूप में अपने साथ शामिल किया था। 

  • ईशांत शर्मा: बेस प्राइस 50 लाख, बिके 50 लाख- दिल्ली कैपिटल्स
  • अमित मिश्रा: बेस प्राइस 50 लाख, बिके 50 लाख- लखनऊ सुपर जायंट्स
  • पीयूष चावला: बेस प्राइस 50 लाख, बिके 50 लाख- मुंबई इंडियंस
  • मोहित शर्मा: बेस प्राइस 50 लाख, बिके 50 लाख- गुजरात टाइटंस

 

क्या है इम्पैक्ट प्लेयर का नियम

इम्पैक्ट खिलाड़ी के नाम कप्तान को टॉस के दौरान ही सौंपने होंगे। यानी की प्लेइंग 11 के अलावा कैप्टन चार उन खिलाड़ियों के नाम भी बताएगा जो इंम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं। वे टीम की पारी के दौरान 14वें ओवर तक किसी भी समय रिप्लेसमेंट के तौर पर आ सकते हैं। एक समय पर टीम में चार से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं।

ऐसे में टीम में पहले से चार विदेशी खिलाड़ी हैं तो भारतीय खिलाड़ी ही भारतीय खिलाड़ी को रिप्लेस कर सकता है। अगर प्लेइंग 11 में तीन विदेशी खिलाड़ी हों तो एक विदेशी खिलाड़ी ‘इम्पैक्ट रिप्लेसमेंट’ के तौर पर दूसरे की जगह आ सकता है। इम्पैक्ट प्लेयर रूल की ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: भारतीय ही नहीं विदेशी खिलाड़ी भी हो सकता है इम्पैक्ट प्लेयर, आसान भाषा में समझें क्या है यह नियम

Latest Stories