IPL 2023: 7 साल बाद फिर से चैंपियन बनेगा सनराइजर्स हैदराबाद! ये तीन कारण दिला सकते हैं खिताब

आईपीएल 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 31 मार्च से लीग का आगाज होगा। पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की बीच खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद 16वें सीजन का अपना पहला मैच 2 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ खेलेगी।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023: 7 साल बाद फिर से चैंपियन बनेगा सनराइजर्स हैदराबाद! ये तीन कारण दिला सकते हैं खिताब

IPL 2023, Sun Risers Hyderabad, SRH, Indian Premier League 2023: आईपीएल 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 31 मार्च से लीग का आगाज होगा। पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की बीच खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद 16वें सीजन का अपना पहला मैच 2 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ खेलेगी।

2016 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली और 2018 में रनर अप रहने वाली SRH को इस सीजन खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हाल ही में फ्रेंचाइची ने एडेन मार्करम को अपना कप्तान नियुक्त किया है। मार्करम सनराइजर्स हैदराबाद के 9वें कप्तान हैं। आइए जानते हैं तीन कारण जिसके चलते हैदराबाद 16वें सीजन का खिताब अपने नाम कर सकती है।

 

हैरी ब्रूक्स की शानदार फॉर्म

सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वॉड में शामिल हैरी ब्रूक्स इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 176 गेंदों पर 186 रन की पारी खेली। पहले टेस्ट में भी उन्होंने 89 & 54 रन बनाए थे। ब्रूक्स ने अपने करियर में अब तक 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 17 पारियों में उन्होंने 26.57 की औसत और 137.77 के स्ट्राइक रेट से 372 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनका यह डेब्यू सीजन है। 

मार्करम की बेहतरीन कप्तानी

आईपीएल 2022 में दक्षिण अफ्रीकी स्टार मार्करम का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 15वें सीजन के 14 मैच की 12 पारियों में 47.63 की औसत और 139.05 के स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले थे। SA20 में एडेन मार्करम की कप्तानी वाली सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर टाइटल जीता था। लीग में उन्होंने 12 मैच में 366 रन बनाए थे। सेमीफाइनल में मार्करम ने शानदार शतक भी लगाया था। 2014 में मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका पहली बार अंडर-19 विश्वकप जीता था। टूर्नामेंट में 370 रन बनाने वाले मार्करम को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

 

संतुलित टीम

हैदराबाद के पास एक संतुलित टीम है। फ्रेंचाइजी के पास बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। टीम में एडन मार्कराम, हैरी ब्रूक्स, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी और मयंक अग्रवाल जैसे बल्लेबाज; वाशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा जैसे ऑलराउंडर तो उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन और आदिल राशिद जैसे गेंदबाज हैं। मिडिल ऑर्डर में टीम अब मजबूत नजर आती है। वहीं टीम के पास ऐसे गेंदबाज हैं जो विपक्षी टीम पर लगाम कस सकते हैं। 

SRH के बल्लेबाज

अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्कराम, हैरी ब्रूक्स, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र सिंह यादव (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, समर्थ व्यास

SRH के गेंदबाज

उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मार्को येनसन, फजलहक फारूकी, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, मयंक डागर, अकील होसेन

SRH के ऑलराउंडर

वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, विवरांत शर्मा, संवीर सिंह

ये भी पढ़ें: IPL 2023: इन 8 मैदानों पर लीग स्टेज के मुकाबले खेलेंगे रोहित शर्मा, पढ़ें सभी ग्राउंड पर हिटमैन का आईपीएल रिकॉर्ड

Latest Stories