IPL 2023: इन 8 मैदानों पर लीग स्टेज के मुकाबले खेलेंगे रोहित शर्मा, पढ़ें सभी ग्राउंड पर हिटमैन का आईपीएल रिकॉर्ड

आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होनी जा रही है। हाल ही में लीग के 16वें सीजन का शेड्यूल भी जारी हुआ। पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2023 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023: इन 8 मैदानों पर लीग स्टेज के मुकाबले खेलेंगे रोहित शर्मा, पढ़ें सभी ग्राउंड पर हिटमैन का आईपीएल रिकॉर्ड

Rohit Sharma, IPL 2023: आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होनी जा रही है। हाल ही में लीग के 16वें सीजन का शेड्यूल भी जारी हुआ। पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2023 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। लीग स्टेज में सभी 10 टीमों के बीच 14-14 मुकाबले होंगे। इस तरह लीग राउंड में कुल 70 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद प्लेऑफ के चार मैच खेले जाएंगे। इस बार टूर्नामेंट होम और अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा। सभी टीमें 7 मैच अपने होम ग्राउंड पर और 7 मुकाबले विपक्षी टीम के घर पर खेलेंगी। 

इन 8 मैदानों पर खेलेंगे रोहित

5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस 16वें सीजन का अपना पहला मैच 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ खेलेगी। इस सीजन लीग स्टेज में MI 7 मैच अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। वहीं अन्य 7 मैच रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद, मोहली, चेन्नई और लखनऊ के स्टेडियम में खेलेगी। रोहित शर्मा आईपीएल 2023 में कुल 8 ग्राउंड पर लीग स्टेज के मुकाबले खेलेंगे। आइए जानते हैं इन मैदानों पर हिटमैन का रिकॉर्ड कैसा है। 

ये भी पढ़ें: आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले 5 गेंदबाज

publive-image

2 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम मुंबई इंडियंस- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
12 मैच, 11 इनिंग, 235 रन: औसत- 21.27, स्ट्राइक रेट- 127.87, फिफ्टी- 1, सर्वाधिक- 57 रन

8 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
64 मैच, 64 इनिंग, 1778 रन: औसत- 33.55, स्ट्राइक रेट- 132.39, फिफ्टी- 13, सर्वाधिक- 94 रन

11 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल बनाम मुंबई इंडियंस- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
12 मैच, 12 इनिंग, 353 रन: औसत- 32.09, स्ट्राइक रेट- 132.21, फिफ्टी- 2, सर्वाधिक- 73 रन

16 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

18 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस- राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
16 मैच, 16 इनिंग, 466 रन: औसत- 38.83, स्ट्राइक रेट- 139.10, फिफ्टी- 4, सर्वाधिक- 76*

22 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

25 अप्रैल: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
3 मैच, 3 इनिंग, 89 रन: औसत- 29.67, स्ट्राइक रेट- 150.85, सर्वाधिक- 49 रन

30 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

3 मई: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस- पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली
7 मैच, 7 इनिंग, 181 रन: औसत- 25.86, स्ट्राइक रेट- 148.36, फिफ्टी- 2, सर्वाधिक- 50

6 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
13 मैच, 13 पारियां, 353 रन: औसत- 29.42, स्ट्राइक रेट- 125.62, फिफ्टी- 2, सर्वाधिक- 67 रन

9 मई: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

12 मई: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

16 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस- भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
लखनऊ में इस सीजन पहली बार आईपीएल के मुकाबले खेले जाएंगे।

21 मई: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

ये भी पढ़ें: IPL: PBKS की 14 तो CSK की 3 कप्तान संभाल चुके हैं कमान, देखें 15 सालों में किस टीम के पास रहे कितने कैप्टन

Latest Stories