IPL 2023: इस खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है पंजाब किंग्स, लिस्ट में कप्तान का नाम भी शामिल

आईपीएल 2023 अगले साल मार्च में शुरू हो सकता है। लेकिन उससे पहले इसके लिए मिनी ऑक्शन होगा। आईपीएल की गाइडलाइन के मुताबिक 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023: इस खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है पंजाब किंग्स, लिस्ट में कप्तान का नाम भी शामिल

IPL 2023, IPL, Punjab Kings: आईपीएल 2023 अगले साल मार्च में शुरू हो सकता है। लेकिन उससे पहले इसके लिए मिनी ऑक्शन होगा। आईपीएल की गाइडलाइन के मुताबिक 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। ऐसे में आईपीएल 2022 के प्रदर्शन के आधार पर टीम अपनी खिलाड़ी को रिटेन और रिलीज कर सकती हैं। पिछले सीजन 14 में से 7 मुकाबले जीतकर छठे पायदान पर रहने वाली पंजाब किंग्स भी अपने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों को प्रदर्शन के बारे में...

मयंक अग्रवाल

आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। इस महीने की शुरुआत में खबर आयी थ कि पंजाब किंग्स मयंक अग्रवाल की जगह शिखर धवन को टीम की कमान सौंप सकती है। धवन समय-समय पर टीम इंडिया की कमान भी संभाल रहे हैं। अब मिनी ऑक्शन में पंजाब मयंक को रिलीज भी कर सकती है।

आईपीएल 2022 में मयंक ने 13 मैच की 12 पारियों में 196 रन बनाए थे। उन्होंने पिछले सीजन में सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया था। आईपीएल 2022 में उनका सर्वाधिक स्कोर 52 रन था। वहीं मयंक की तुलना में धवन का प्रदर्शन शानदार था। गब्बर ने 14 पारियों में 38.33 की औसत और 122.66 के स्ट्राइक रेट से 460 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी जड़ी थीं।

publive-image

शाहरुख खान

आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 9 करोड़ रुपये की बोली लगाकर शाहरुख खान को खरीदा था। पिछले सीजन शाहरुख भी बल्लेबाजी से अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। उन्होंने 8 मैच की 8 पारियों में 16.71 की औसत और 108.33 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 117 रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 26 रन था। ऐसे में आईपीएल 2023 से पहले पंजाब शाहरुख को रिलीज कर सकती है।

publive-image

नाथन एलिस

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस को पंजाब किंग्स ने 75 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। आईपीएल 2022 में उनकी गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही, साथ ही टूर्नामेंट में उन्हें ज्यादा मौके भी नहीं मिले। उन्होंने पिछले सीजन 2 मैच में 6 ओवर गेंदबाजी की और 55 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका औसत और 18.33 और इकॉनमी 9.16 रही। 40/3 आईपीएल 2022 में नाथन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। 

publive-image

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2022: बारिश के कारण धुल सकता है फाइनल मुकाबला, जानें फिर कैसे होगा चैंपियन टीम का फैसला

Latest Stories