IPL 2023: स्टोक्स से लेकर सैम करन तक, मिनी ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश

टी20 विश्वकप 2022 की समाप्ति के बाद अब आईपीएल 2023 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी टीमों ने इसके लिए कमर भी कस ली है। मंगलवार को सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लिस्ट जारी की।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023: स्टोक्स से लेकर सैम करन तक, मिनी ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश

IPL 2023 Mini Auction: टी20 विश्वकप 2022 की समाप्ति के बाद अब आईपीएल 2023 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी टीमों ने इसके लिए कमर भी कस ली है। मंगलवार को सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम भी सामने आए। हैदराबाद ने कप्तान केन विलियमसन को रिलीज कर दिया।

रिटेंशन के बाद अब सभी को मिनी ऑक्शन का इंतजार है। 23 दिसंबर को कोच्ची में खिलाड़ियों का बाजार सजेगा। कुछ खिलाड़ी ऐसे होंगे जिन्हें कई फ्रेंचाइजी अपने पाले में करना चाहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन से प्लेयर्स हैं जिन पर मिनी ऑक्शन में पैसों की बारिश हो सकती है।

बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। टी20 विश्वकप 2022 के फाइनल में इसकी बानगी देखने को मिली थी। उन्होंने अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेलते हुए पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली थी। हाल ही में स्टोक्स ने संकेत दिए थे कि वह आईपीएल 2023 के लिए होने वाले ऑक्शन में अपना नाम भी शामिल करेंगे। अगर ऐसा होता है तो कई फ्रेंचाइजी इस ऑलराउंडर खिलाड़ी पर बोली लगाएंगी। हैदराबाद, मुंबई, पंजाब, राजस्थान और लखनऊ अपनी टीम में इस ऑलराउंडर को शामिल करना चाहेंगे।

publive-image

सैम करन

टी20 विश्वकप 2022 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सैम करन पर हर टीम दांव लगाना चाहेगी। उन्होंने टूर्नामेंट के 6 मुकाबलों में 11.38 के औसत से 13 विकेट चटकाए थे। चोट के कारण करन आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं हुए थे। इससे पहले वह पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आ चुके हैं। वह लोअर ऑर्डर में हल्की फुल्की बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं। 

publive-image

कैमरून ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पहली बार आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं। मिनी ऑक्शन में उन पर भी बड़ी बोली लग सकती है। भारत दौरे पर ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी की थी। वह बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी करने में भी सक्षम हैं। ऐसे में कई फ्रेंचाइजी इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी।

publive-image

जेसन होल्डर

आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने होल्डर को 8 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि पिछले सीजन ऑलराउंडर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। होल्डर ने 12 पारियों में 27.93 की औसत और 9.42 की इकॉनमी से 14 विकेट चटकाए थे। 3/31 आईपीएल के 15वें सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इसके अलावा होल्डर ने 8 पारियों में 58 रन भी बनाए थे। मिनी ऑक्शन में ऑलराउंडर की तलाश कर रहीं कई फ्रेंचाइजी होल्डर पर बड़ी बोली लगा सकती हैं। 

publive-image

मयंक अग्रवाल

आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल को फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को रिलीज कर दिया। भले ही पिछली सीजन मयंक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा हो लेकिन ओवरऑल उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है। टूर्नामेंट में अब तक वह 2 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। ऐसे में कुछ फ्रेंचाइजी मयंक पर बड़ी बोली लगा सकती हैं।

publive-image

ये भी पढ़ें: IPL 2023: विलियमसन को रिलीज करने के बाद हैदराबाद किसे बनाएगी कप्तान, आकाश चोपड़ा ने सुझाया ये नाम

Latest Stories