IPL 2023: ऑक्शन में हिस्सा लेंगे यह 5 उम्रदराज खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय गेंदबाज भी

आईपीएल 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में मिनी ऑक्शन होगा, इसमें 405 क्रिकेट हिस्सा लेंगे। इनमें 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ी हैं। इसके अलावा 4 खिलाड़ी सहयोगी देशों के हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023: ऑक्शन में हिस्सा लेंगे यह 5 उम्रदराज खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय गेंदबाज भी

IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में मिनी ऑक्शन होगा, इसमें 405 क्रिकेट हिस्सा लेंगे। इनमें 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ी हैं। इसके अलावा 4 खिलाड़ी सहयोगी देशों के हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं और 4 सहयोगी देशों से हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास अब अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए रखे गए हैं। मिनी ऑक्शन में कई उम्रदराज खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। आइए जानते हैं इस साल नीलामी में हिस्सा ले रहे 5 ओलडेस्ट प्लेयर्स के बारे में, इस लिस्ट में एक भारतीय गेंदबाज भी शामिल हैं। 

अमित मिश्रा

24 नवंबर 1982 को जन्मे अमित मिश्रा 23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। अनुभवी लेग स्पिनर आईपीएल में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, ऐसे में कई फ्रेंचाइजी उन पर बोली लगा सकती हैं। उन्होंने आईपीएल के 154 मुकाबलों में 23.98 की औसत और 7.36 की इकॉनमी से 166 विकेट चटकाए हैं। 5/17 टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में मिश्रा अनसोल्ड रहे थे।

publive-image

मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान के कप्तान और 37 वर्षीय ऑलराउंडर (1 जनवरी, 1985) मोहम्मद नबी पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। आईपीएल 2022 में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। हाल ही में फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर को रिलीज भी कर दिया था, ऐसे में वह अब मिनी ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं। नबी ने 2017 में आईपीएल डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने अब तक 17 मुकाबले खेले हैं और 13 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 180 रन भी निकले हैं। 

publive-image

डेविड विसे

18 मई 1985 को जन्मे डेविड विसे ने अधिकांश समय दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने नामीबिया के लिए खेलने के लिए स्विच किया। 37 वर्षीय खिलाड़ी ने टी20 विश्वकप 2021 में शानदार प्रदर्शन किया था। डेविड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से आईपीएल खेल चुके हैं। 2015 में उन्होंने 3 पारियों में 122 रन बनाए थे और 8.33 की इकॉनमी से 14 विकेट भी लिए थे। पिछले दो वर्षों में नामीबिया के लिए खेलते हुए विसे ने 19 पारियों में 126.66 की स्ट्राइक रेट से 361 रन बनाए और 17 विकेट भी चटकाए।

सिकंदर रजा

24 अप्रैल 1986 को जिम्बाब्वे में जन्मे रजा के लिए यह साल काफी अच्छा बीता है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि कई फ्रेंचाइजी इस ऑलराउंडर पर बोली लगा सकती हैं। उन्होंने अब तक जिम्बाब्वे के लिए 66 टी20 मैच खेले हैं और 128.86 की स्ट्राइक रेट से 1259 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 7.18 की इकॉनमी से 38 विकेट भी चटकाए हैं। 

publive-image

क्रिस्टियान जोंकर

36 साल के ऑलराउंडर क्रिस्टियान जोंकर का जन्म 24 सितंबर को साउथ अफ्रीका के रस्टेनबर्ग में हुआ था। उन्होंने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू 2018 में भारत के खिलाफ किया था। जब घरेलू क्रिकेट की बात आती है तो जोंकर काफी खतरनाक रहे हैं। उन्होंने 121 टी20 मैचों में 2333 रन बनाए हैं। वह किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए एंकर को रोल प्ले कर सकते हैं। हालांकि जोंकर अभी फॉर्म से जूझ रहे हैं। पिछली 5 टी20 पारियों में उन्होंने सिर्फ 87 रन ही बनाए हैं। 

ये भी पढ़ें: IND Vs BAN: पहले टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज बने

Latest Stories