IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही विराट ने बनाए कई रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे में विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। श्रीलंका के उन्होंने 87 गेंदों पर 133 रन बनाए। अपनी इस पारी में विराट ने 12 चौके और 1 छक्का जड़ा।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही विराट ने बनाए कई रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

IND vs SL, Virat Kohli, Virat Kohli record: गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे में विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। श्रीलंका के उन्होंने 87 गेंदों पर 133 रन बनाए। अपनी इस पारी में विराट ने 12 चौके और 1 छक्का जड़ा। करियर का 300वां लिस्ट ए मुकाबला खेल रहे पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने वनडे करियर का 45वां और इंटरनेशनल करियर का 73वां शतक लगाया। इसके साथ ही किंग कोहली ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे किए। 

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक

विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज: 9 शतक
विराट कोहली बनाम श्रीलंका: 9 शतक
सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया: 9 शतक
रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया: 8 शतक
विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया: 8 शतक
सचिन तेंदुलकर बनाम श्रीलंका: 8 शतक

एक देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक

विराट कोहली भारत में: 20 शतक, 99 पारियां
सचिन तेंदुलकर भारत में: 20 शतक, 160 पारियां
हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका में: 14 शतक, 69 पारियां
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया में: 14 शतक, 151 पारियां

 

विपक्षी टीम के खिलाफ ODI में विराट के सर्वाधिक रन

श्रीलंका: 2333 रन
वेस्टइंडीज: 2261 रन
ऑस्ट्रेलिया: 2083 रन
दक्षिण अफ्रीका: 1403 रन
न्यूजीलैंड: 1378 रन

ODI में SL के खिलाफ सर्वाधिक शतक (IND)

श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। कोहली अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

विराट कोहली: 9 शतक
सचिन तेंदुलकर: 8 शतक
गौतम गंभीर: 6 शतक
रोहित शर्मा: 6 शतक
शिखर धवन: 6 शतक

 

IND v SL वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली: 9 शतक
सचिन तेंदुलकर: 8 शतक
सनथ जयसूर्या: 7 शतक
गौतम गंभीर: 6 शतक
रोहित शर्मा: 6 शतक
कुमार संगाकारा: 6 शतक

IND v SL वनडे में सबसे ज्यादा रन

सचिन तेंदुलकर: 3113 रन
सनथ जयसूर्या: 2899 रन
कुमार संगकारा: 2700 रन
महेला जयवर्धने: 2666 रन
एमएस धोनी: 2383 रन
विराट कोहली: 2333 रन
दिलशान: 2255 रन

 

सबसे तेज 73 इंटरनेशनल शतक

विराट कोहली: 541 इनिंग
सचिन तेंदुलकर: 549 इनिंग

सबसे तेज 45 वनडे शतक

विराट कोहली: 257 इनिंग
सचिन तेंदुलकर: 424 इनिंग

ये भी पढ़ें: IND Vs SL: विराट कोहली और रोहित शर्मा के तूफान में उड़ा श्रीलंका, टीम इंडिया ने बनाए 373 रन

Latest Stories