IND vs SL: कुलदीप यादव की फिरकी में उलझा श्रीलंका, सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को बनाने होंगे 216 रन

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर आज भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंकाई कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IND vs SL: कुलदीप यादव की फिरकी में उलझा श्रीलंका, सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को बनाने होंगे 216 रन

IND vs SL Live, IND vs SL, Kuldeep Yadav: कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर आज भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंकाई कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि लंकाई टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और नियमित अंतराल पर उनके विकेट गिरते रहे। मेहमान टीम ने 39.4 ओवर में 215 रन पर सिमट गई। भारत को मुकाबला और सीरीज जीतने के लिए 216 रनों की दरकार है।

दूसरे विकेट के लिए हुई साझेदारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को छठे ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो 17 गेंदों पर 20 रन बनाकर सिराज का शिकार बने। इसके बाद नुवानिडु फर्नांडो और कुसल मेंडिस के बीच दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई। कुलदीप यादव ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने मेंडिस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। श्रीलंकाई विकेटकीपर ने 34 गेंदों पर 34 रन बनाए।

 

धनंजय का नहीं खुला खाता

अगले ही ओवर में मेहमान टीम का तीसर विकेट गिरा। धनंजय डी सिल्वा खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल ने उन्हें बोल्ड किया। 22वें ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका को चौथा झटका लगा। डेब्यू करने वाले नुवानिडु फर्नांडो अर्धशतक लगाने के बाद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। उन्होंने 63 गेंदों पर 50 रन बनाए। 23वें ओवर की 5वीं गेंद पर लंकाई टीम का 5वां विकेट गिरा। पहले वनडे में शतक लगाने वाले कप्तान दासुन शनाका को कुलदीप ने 2 के स्कोर पर बोल्ड किया।

 

अक्षर का शानदार कैच

25वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा। चरित असलंका 21 गेंदों पर 15 रन बनाकर कैच आउट हुए। 28वें ओवर की 5वीं गेंद पर मेहमान टीम का 7वां विकेट गिरा। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे वानिंदु हसरंगा की पारी पर उमरान मलिक ने विराम लगाया। हसरंगा ने 17 गेंदों पर 21 रन बनाए। 34वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका का 8वां विकेट गिरा। उमरान की गेंद पर चमिका करुणारत्ने ने बैक फुट पंच लगाने का प्रयास किया और कैच आउट हुए। अक्षर ने उनका शानदार कैच लपका।

 

कलदीप-सिराज को 3-3 सफलता

9वें विकेट के लिए कसुन राजिथा और दुनिथ वेलालेज की बीच 38 रनों की साझेदारी हुई। 40वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिराज ने इस साझेदारी को तोड़ा। दुनिथ 34 गेंदों पर 32 रन बनाकर कैच आउट हुए। इसी ओवर की चौथी गेंद पर सिराज ने लाहिरू कुमारा को बोल्ड किया। भारत की ओर से कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट चटकाए। वहीं उमरान मलिक को 2 और अक्षर पटेल को 1 सफलता मिली।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिथा।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़ें: रमीज राजा ने भारत पर साधा निशाना, इन चीजों के लिए BJP को ठहराया जिम्मेदार

Latest Stories