IND vs NZ: भारत ने 168 रन से जीता आखिरी टी20, 2-1 से सीरीज अपने नाम की

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IND vs NZ: भारत ने 168 रन से जीता आखिरी टी20, 2-1 से सीरीज अपने नाम की

IND vs NZ 3rd T20, IND vs NZ, Arshdeep Singh, Hardik Pandya, Suryakumar Yadav: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन बनाए। जवाब में मेहमान टीम 12.1 ओवर में 66 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने आखिरी टी20 168 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पहला टी20 कीवी टीम ने 21 रन से जीता था तो वहीं दूसरा मुकाबला भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। 

 

लड़खड़ाई कीवी टीम

235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। दबाव में टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई। पहले ओवर की 5वीं गेंद पर मेहमान टीम को पहला झटका लगा। हार्दिक पांड्या की गेंद पर सूर्या ने फिन एलेन का शानदार कैच लपका। एलेन ने 4 गेंदों पर 3 रन बनाए। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर कीवी टीम का दूसरा विकेट गिरा। डेवोन कॉनवे को अर्शदीप सिंह ने हार्दिक के हाथों कैच आउट कराया। कॉनवे ने 2 गेंदों पर 1 रन बनाया।

नहीं चला किसी का बल्ला

दूसरे ओवर की ही आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा। मार्क चैपमैन को अर्शदीप ने ईशान के हाथों कैच आउट कराया। चैपमैन खाता तक नहीं खोल सके। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर मेहमान टीम का चौथा विकेट गिरा। ग्लेन फिलिप्स ने 7 गेंदों पर 2 रन बनाए। स्लिप पर एक बार फिर सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन कैच लपका। 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा। उमरान मलिक ने माइकल ब्रेसवेल को अपनी रफ्तार से बोल्ड किया। उन्होंने 8 गेंदों पर 8 रन बनाए।

 

कप्तान ने बनाए 13 रन

पावरप्ले में कीवी टीम 5 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी। डेरिल मिचेल और मिचेल सेंटनर के बीच छठे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी हुई। 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा। कप्तान सेंटनर 13 गेंदों पर 13 रन बनाकर कैच आउट हुए। बाउंड्री पर सूर्या ने उनका बढ़िया कैच पकड़ा। इसी ओवर की 5वीं गेंद पर मावी ने टीम इंडिया को एक और विकेट दिलाया। ईश सोढ़ी खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। 10वें ओवर की चौथी गेंद पर न्यूजीलैंड का 8वां विकेट गिरा। लॉकी फर्ग्यूसन भी खाता नहीं खोल सके।

हार्दिक ने झटके 4 विकेट

12वें ओवर की 5वीं गेंद पर न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिरा। कप्तान हार्दिक पांड्या ने ब्लेयर टिकनर आउट किया। उन्होंने 5 गेंदों पर 1 रन बनाया। 13वें ओवर की पहली गेंद पर कीवी टीम का आखिरी विकेट गिरा। डेरिल मिशेल नें 25 गेंदों पर 35 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और शिवम मावी को 2-2 सफलता मिलीं। 

 

सीरीज में फेल रहे ईशान

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर भारत को पहला झटका लगा। ईशान किशन 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए। पूरी सीरीज में किशन का बल्ला नहीं चला है। लेकिन इसके बाद क्रीज पर आए युवा राहुल त्रिपाठी ने गिल के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाते हुए कई बड़े शॉट लगाए। 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। त्रिपाठी 22 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े।

 

गिल ने जड़ा तूफानी शतक

त्रिपाठी के आउट होने के बाद क्रीज पर सूर्या ने रन गति को कम नहीं होने दिया और लगातार बाउंड्री लगाते रहे। 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्काई आउट हुए। उन्होंने 13 गेंदों पर 24 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 2 छक्के निकले। स्काई के आउट होने के बाद गिल ने रुकने का नाम नहीं लिया। गिल ने 54 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। आखिरी ओवर में टीम इंडिया का चौथा विकेट गिरा। हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों पर 30 रन बनाए। गिल 63 गेंदों पर 126 रन और हुड्डा 2 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में शुभमन ने 12 चौके और 7 छक्के लगाए। यह टी20 में किसी इंडियन का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।

 

ये भी पढ़ें: BCCI ने महिला अंडर-19 टीम को किया सम्मानित, सचिन बोले- आप युवाओं को प्रेरित करेंगी

Latest Stories