ICC Award: सूर्या बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर? इन तीन खिलाड़ियों से मिलेगी चुनौती; एक पाकिस्तानी भी शमिल

ICC Men's T20I Cricketer of the Year 2022 के लिए चार खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है। इनमें टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जगह बनाई है। इसके अलावा जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा, इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन और पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
ICC Award: सूर्या बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर? इन तीन खिलाड़ियों से मिलेगी चुनौती; एक पाकिस्तानी भी शमिल

ICC Men's T20I Cricketer of the Year 2022 के लिए चार खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है। इनमें टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जगह बनाई है। इसके अलावा जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा, इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन और पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों का पूरे साल टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन रहा है। वहीं वुमेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए भारत की स्मृति मंधाना, पाकिस्तान की निदा डार, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और ऑस्ट्रेलिया की तहलिया मैकग्राथ को नॉमिनेट किया गया है। 

 

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने इस साल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 46.56 की औसत से 1164 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक और 2 शतक निकले। वह 2022 में टी20 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्वकप की 6 में से 3 पारियों में उन्होंने शानदार स्ट्राइक रेट से अर्धशतक जड़ा। साल की यादगार पारियों की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम ने उन्होंने 55 गेंदों पर 117 रन बनाए थे। वहीं न्यूजीलैंड दौरे पर सूर्या ने नाबाद 111 रन की तूफानी पारी खेली थी। 

सिकंदर रजा

जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ने इस साल 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 735 रन बनाए और 6.13 की इकॉनमी से 25 विकेट भी अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्वकप के दौरान रजा ने अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ी थी। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। जिम्बाब्वे ने यह मैच 1 रन से जीता था। 

 

सैम करन

इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन ने इस साल 19 मुकाबलों में 25 विकेट चटकाए। इस दौरान उनके बल्ले से 67 रन भी निकले। टी20 विश्वकप 2022 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। टूर्नामेंट में उन्होंने 13 विकेट चटकाए। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। वह टी20 विश्वकप में 5 विकेट चटकाने वाले इकलौते इंग्लिश गेंदबाज थे। फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ करन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके थे। 

मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने इस साल 25 मुकाबलों में 996 रन बनाए। इसके साथ उन्होंने 9 कैच पकड़े और विकेट के पीछे से 3 शिकार भी किए। वह टी20 में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं। रिजवान ने इस साल टी20 में 10 अर्धशतक जड़े। टी20 विश्वकप 2022 में उन्होंने 175 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: 'यह मेरे लिए एक सपने जैसा था, सालों की मेहनत का फल मिला', उपकप्तान बनाए जाने के बाद आया सूर्या का रिएक्शन

Latest Stories