ENG Vs NZ: पहले दिन शतक लगाकर हैरी ब्रुक ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, गावस्कर-हैडली के खास क्लब में शामिल हुए

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय टेस्ट सीरीज जारी है, इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी को वेलिंगटन में शुरू हो गया है। इस मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 315 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के होनहार बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने टेस्ट के पहले दिन एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने 9 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया। इसी के साथ वो उस खास क्लब में शामिल हो गए, जिसमें कई महान बल्लेबाज शामिल हैं।    

author-image
By puneet sharma
ENG Vs NZ: पहले दिन शतक लगाकर हैरी ब्रुक ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, गावस्कर-हैडली के खास क्लब में शामिल हुए
New Update

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय टेस्ट सीरीज जारी है, इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी को वेलिंगटन में शुरू हो गया है। इस मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 315 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के होनहार बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने टेस्ट के पहले दिन एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने 9 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया। इसी के साथ वो उस खास क्लब में शामिल हो गए, जिसमें कई महान बल्लेबाज शामिल हैं।    

ये भी पढ़ें: INDW Vs AUSW: हरमन के रन आउट से लेकर खराब फील्डिंग तक, पढ़ें सेमीफाइनल में भारत की हार के बड़े कारण

हैरी ब्रुक ने बनाया नया रिकॉर्ड 

publive-image

वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में अपनी शानदार बल्लेबाजी के द्वारा हैरी ब्रुक ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, वो अपने करियर की शुरुआती 9 पारियों में रन बनाने के मामले में सबसे आगे निकल गए हैं। ब्रुक ने अपनी इस पारी में बल्लेबाजी के दौरान भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली के पहली 9 पारियों में सबसे रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

विनोद कांबली ने अपनी पहली 9 पारियों 798 बनाए थे, जबकि हैरी ब्रुक अब तक 807* रन बना चुके हैं। ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि अभी वो 184 रन पर नाबाद हैं। इस लिस्ट में सुनील गावस्कर, एवर्टन वीक्स, जॉर्ज हेडली, फ्रैंक वॉरेल जैसे दिग्गज और महान बल्लेबाज शामिल हैं, जिन्होंने ये कारनामा करके दिखाया है। 

publive-image

पहली 9 टेस्ट पारियों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज 

807* - हैरी ब्रुक (इंग्लैंड)

798 - विनोद कांबली (भारत)

780 - हरबर्ट सटक्लिफ (इंग्लैंड)

778 - सुनील गावस्कर (भारत)

777 - एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज)

703 - जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज)

695 - फ्रैंक वॉरेल (वेस्टइंडीज) 

ये भी पढ़ें: सेमीफाइनल में हार के बाद भावुक हुईं कप्तान हरमनप्रीत, अंजुम चोपड़ा से गले लगकर रोईं

वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन का हाल 

publive-image

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया, जिसे इंग्लैंड ने गलत साबित करते हुए खेल की समाप्ति तक 3 विकेट पर 315 रन बना लिए। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, एक समय उनका स्कोर 3 विकेट 21 रन था, और वो संकट में नजर आ रही थी। बेन डकेट, ओली पोप और जॉन क्रॉली सस्ते में पेवेलियन लौट गए थे। 

फिर ब्रुक ने जो रूट के साथ मिलकर 294 रनों की अविजित साझेदारी की। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने शतक पूरे किए। खेल की समाप्ति के समय इंग्लैंड की ओर से रूट 101 और ब्रुक 184 रन पर नॉट आउट रहे। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 2 और कप्तान साउदी ने 1 विकेट लिया।  

 

#Test Cricket #sunil gavaskar #New Zealand #England #Vinod kambli #Harry Brook
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe