FIFA WC: कल से शुरू हो रहा है फुटबॉल का महाकुंभ, ओपनिंग सेरेमनी में जलवा बिखेरेंगी नोरा फतेही; जानें कहां देखें लाइव टेलिकास्ट

फुटबॉल के दीवानों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। चंद घंटों में ही फीफा विश्वकप 2022 की शुरुआत होने वाली है। इस साल कतर फुटबॉल के इस महाकुंभ की मेजबानी कर रहा है।

author-image
By Rajat Gupta
FIFA WC: कल से शुरू हो रहा है फुटबॉल का महाकुंभ, ओपनिंग सेरेमनी में जलवा बिखेरेंगी नोरा फतेही; जानें कहां देखें लाइव टेलिकास्ट
New Update

FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup: फुटबॉल के दीवानों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। चंद घंटों में ही फीफा विश्वकप 2022 की शुरुआत होने वाली है। इस साल कतर फुटबॉल के इस महाकुंभ की मेजबानी कर रहा है। टूर्नामेंट में 32 देशों की फुटबॉल टीम हिस्सा ले रही हैं। 18 दिसंबर तक चलने वाले फुटबॉल विश्वकप का रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज होगा।

मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच पहले मैच से ठीक पहले ओपनिंग सेरेमनी में मॉडल और डांसर नोरा फतेही जलवा बिखेरेंगी। इसके अलावा अलग-अलग देशों के कलाकार भी ओपनिंग सेरेमनी में प्रस्तुति देंगे।

 

यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

रविवार को भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी। कार्यक्रम 60 हजार दर्शक क्षमता वाले अल बायत स्टेडियम में होगा। इसके बाद मेजबान कतर और इक्वॉडोर के बीच मुकाबला होगा, यह मैच रात 9:30 बजे शुरू होगा। कतर-इक्वॉडोर मैच फीफा वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी। वहीं लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

 

कतर

  • गोलकीपर: साद अल शीब, मिशाल बारशिम, यूसुफ हसन।
  • डिफेंडर्स: पेड्रो मिगुएल, अब्दुल करीम हसन, तारिक सलमान, मुसाब खादर, हम्माम अल-अमीन, बास्साम अल-रावी, बौआलेम खौखी, जासेम जाबेर।
  • मिडफ़ील्डर: अब्दुलअज़ीज़ हातेम, मुहम्मद वाद, अली असद, सलेम अल हजरी, करीम बौदियाफ़, असीम मदबो, मुस्तफ़ा तारिक मिशाल।
  • फॉरवर्ड: अकरम अफीफ, अहमद अला, मुहम्मद मुंतारी, हसन अल हैदोस, अल इस्माइल मुहम्मद, खालिद मुनीर, अल-मोजली, नायेफ अल-हदरामी (अल-रेयान)।

इक्वाडोर

  • गोलकीपर: अलेक्जेंडर डोमिंग्वेज, हर्नान गैलिंडेज, मोइसेस रामिरेज।
  • डिफेंडर: पेर्विस एस्टुपिनन, एंजेलो प्रीसियाडो, पिएरो हिनकेपी, जेवियर एरेगा, डिएगो पलासियोस, जैक्सन पोरोजो, रॉबर्ट अर्बोलेडा, फेलिक्स टोरेस, विलियम पाचो।
  • मिडफील्डर: मोइसेस कैइसेडो, जोस सिफुएंटेस, एलन फ्रेंको, जेगसन मेंडेज, कार्लोस ग्रुजो, गोंजालो प्लाटा, एंजेल मेना, एर्टन प्रीसियाडो, रोमारियो इबारा, जेरेमी सरमिएंटो।
  • फॉरवर्ड: एननर वालेंसिया, माइकल एस्ट्राडा, जोर्काफ रिएस्को, केविन रोड्रिगेज।

ये भी पढ़ें: FIFA का मजा किरकिरा कर सकती हैं ये पाबंदियां, विमेंस फैन ने पहने बॉडी एक्सपोज करने वाले कपड़े तो हो सकती जेल

#fifa world cup 2022 #FIFA WC 2022 #FIFA World Cup #FIFA World Cup Qatar #Football World Cup 2022 #Football World Cup #Nora Fatehi
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe