FIFA World Cup 2022: स्विट्जरलैंड ने कैमरून को दी मात, 1-0 से जीता मुकाबला; एंबोलो ने दागा गोल

फीफा विश्वकप 2022 के 5वें दिन का पहला मुकाबला स्विट्जरलैंड और कैमरून के बीच खेला गया। अल जानुब स्टेडियम खेले गए इस मैच में दोनों टीमों की नजर जीत के साथ शुरुआत करने पर थी।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
FIFA World Cup 2022: स्विट्जरलैंड ने कैमरून को दी मात, 1-0 से जीता मुकाबला; एंबोलो ने दागा गोल

FIFA World Cup 2022, Switzerland vs Cameroon: फीफा विश्वकप 2022 के 5वें दिन का पहला मुकाबला स्विट्जरलैंड और कैमरून के बीच खेला गया। अल जानुब स्टेडियम खेले गए इस मैच में दोनों टीमों की नजर जीत के साथ शुरुआत करने पर थी। मुकाबले में शुरुआत से ही स्विट्जरलैंड की टीम मजबूत मानी जा रही थी।

पहले हाफ तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं और मैच 0-0 पर रुका। इसके बाद दूसरे हाफ की शुरुआत में ही स्विट्जरलैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली। 48वें मिनट में एंबोलो ने पहला गोल दागा। इसके बाद दोनों ही टीमें 90 मिनट तक कोई गोल नहीं कर सकीं और स्विट्जरलैंड ने 1-0 से मुकाबले को जीत लिया।

publive-image

पहला हाफ

पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक दोनों टीमों का स्कोर 0-0 रहा। पहले हाफ में कैमरून ने गोल के 5 तो स्विट्जरलैंड ने 3 प्रयास किए, लेकिन दोनों ही टीमें इसे गोल में बदलने में नाकाम रहीं। गेंद पर दोनों टीमों का कंट्रोल लगभग बराबर रहा। स्विटरलैंड ने जहां गेंद पर 53 प्रतिशत तो कैमरून ने 47 प्रतिशन गेंद पर पजेशन रखा। पहले हाफ में कैमरून ने काफी आक्रामक खेल दिखाया। 

publive-image

दूसरा हाफ

दूसरे हाफ की स्विट्जरलैंड ने शानदार शुरुआत की। मैच के 48वें मिनट में ही ब्रील एंबोलो ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। शेरदान शकीरी के पास को उन्होंने गोल में तब्दील किया। दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन एक गोल के बाद दोनों ही टीमें और गोल नहीं कर सकीं और स्विट्जरलैंड ने 1-0 से मुकाबले को जीत लिया।

दोनों टीमों की स्टार्टिंग प्लेइंग 11

  • कैमरून (4-3-3): आंद्रे ओनाना, निकोलस एनकोउलू, कोलिन्स फाई, जीन-चार्ल्स कैस्टेलेटो, नोहौ टोलो, आंद्रे-फ्रैंक ज़ाम्बो एंगुइसा, सैमुअल ओउम गौएट, मार्टिन होंगला, एरिक मैक्सिम चौपो-मोटिंग (कप्तान), ब्रायन म्बेउमो, कार्ल टोको एकांबी।
  • स्विट्जरलैंड (4-3-3): यान सोमर, सिल्वन विडमर, निको एल्वेदी, मैनुअल अकांजी, रिकार्डो रोड्रिगेज, रेमो फ्रीलर, ग्रैनिट झाका (कप्तान), जिब्रिल सो, शेरदान शकीरी, रुबेन वर्गास, ब्रील एम्बोलो। 

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: टूर्नामेंट के बीच Cristiano Ronaldo के लिए बुरी खबर, 2 मैच का बैन और भारी जुर्माना लगा

Latest Stories