FIFA World Cup 2022: Lionel Messi ने की पेले और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी, डिएगो माराडोना का यह खास रिकॉर्ड तोड़ा

फीफा विश्वकप 2022 में मंगलवार को पहला मैच अर्जेंटीना और सऊदी अरब के बीच खेला गया। इस मैच में सऊदी अरब ने बड़ा उलटफेर करते हुए लियोनल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
FIFA World Cup 2022: Lionel Messi ने की पेले और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी, डिएगो माराडोना का यह खास रिकॉर्ड तोड़ा

FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup, Argentina vs Saudi Arabia, Lionel Messi: फीफा विश्वकप 2022 में मंगलवार को पहला मैच अर्जेंटीना और सऊदी अरब के बीच खेला गया। इस मैच में सऊदी अरब ने बड़ा उलटफेर करते हुए लियोनल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया। पहले हाफ तक मेसी के गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने 1-0 की बढ़त बना रखी थी।

लेकिन दूसरे हाफ में सलमान अल-फराज की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दो गोल किए। सऊदी अरब की ओर सालेह अलशेहरी ने 48वें मिनट में और सालेम अलडसारी ने 53वें मिनट में गोल किया। वहीं अर्जेंटीना की ओर से स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने 10वें मिनट में गोल किया। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 

publive-image

रोनाल्डो की बराबरी की

मेसी ने अब पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी कर ली है। मेसी अर्जेंटीना के लिए चार अलग-अलग विश्वकप (2006, 2014, 2018, 2022) में गोल दागने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं। अभी वह अपना 5वां वर्ल्डकप खेल रहे हैं, 2010 विश्वकप में उन्होंने कोई गोल नहीं किया था। इससे पहले दिवंगत डिएगो माराडोना ने 1982, 1986 और 1994 विश्वकप में गोल दागा था।

इसके अलावा बतिस्तुता ने 1994, 1998 और 2002 विश्वकप में गोल किया था। मेसी चार अलग-अलग विश्वकप में गोल करने वाले फुटबॉल इतिहास के 5वें प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने जर्मनी के उवे सीलर मिरोस्लाव क्लोज, ब्राजील के पेले, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी कर ली है। साथ ही उन्होंने विश्वकप में 7 गोल के रोनाल्डो के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

publive-image

स्टार्टिंग लाइन-अप

  • सऊदी अरब: मोहम्मद अल-ओवैस (गोलकीपर) सऊद अब्दुलहामिद, हसन अल-तम्बाकती, अली अल-बुलायही, यासर अल-शाहरानी, मोहम्मद कन्नो, अब्दुलल्लाह अल-मल्की, सलमान अल-फराज (कप्तान), सलेम अल-दावसारी, फिरास अल-ब्रिकन, सालेह अल-शेहरी।
  • अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), नहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, निकोलस टैगेलियाफिको, रोड्रिगो डी पॉल, लिएंड्रो परेडेस, एलेजांद्रो गोमेज, लियोनेल मेसी (कप्तान), लोटारो मार्टिनेज, एंजेल डी मारिया।

ये भी पढ़ें: Cristiano Ronaldo के इंस्टाग्राम पर पूरे हुए 50 करोड़ फॉलोअर्स, आस-पास भी नहीं टिकते Virat Kohli

Latest Stories