Cristiano Ronaldo के इंस्टाग्राम पर पूरे हुए 50 करोड़ फॉलोअर्स, आस-पास भी नहीं टिकते Virat Kohli

मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 500 मिलियन (50 करोड़) फॉलोअर्स हो गए हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Cristiano Ronaldo के इंस्टाग्राम पर पूरे हुए 50 करोड़ फॉलोअर्स, आस-पास भी नहीं टिकते Virat Kohli

Cristiano Ronaldo, Cristiano Ronaldo Instagram: मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 500 मिलियन (50 करोड़) फॉलोअर्स हो गए हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। सोशल मीडिया पर स्टार फुटबॉलर की काफी फैन फॉलोइंग है। दुनिया की 10% से ज्यादा आबादी अब पुर्तगाली फुटबॉल सुपरस्टार को फॉलो कर रही है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में रोनाल्डो के आस-पास भी नहीं हैं। फुटबॉलर के इंस्टाग्राम पर विराट कोहली से दोगुने फॉलोअर्स हैं। 

publive-image

मेसी दूसरे नंबर पर

हाल ही में रोनाल्डो ने मेसी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के दो सबसे महान फुटबॉलर में से एक हैं। दोनों एक दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा नहीं करते हैं, वह अन्य लीगों में अलग-अलग टीमों में हैं। वे कभी भी किसी एक टीम का हिस्सा नहीं रहे। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी के इंस्टाग्राम पर दूसरे सबसे ज्यादा (37.6 करोड़) फॉलोअर्स हैं। वहीं ट्विटर पर रोनाल्डो के 105 मिलियन (10.5 करोड़) फॉलोअर हैं। फुटबॉलर इन दिनों कतर में चल रहे फीफा विश्वकप 2022 में व्यस्त हैं। 

publive-image

विराट कोहली 7वें नंबर पर

इंस्टाग्राम पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद तीसरे नंबर पर अमेरिका की मॉडल काइली जेनर (34.6 करोड़) हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर अमेरिका की गायक सेलेना गोमेज हैं। वहीं 5वें पायदान पर एक्टर ड्वेन जॉनसन हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (20.3 करोड़) इस फेहरिस्त में 7वें पायदान पर हैं। वहीं कोहली तीसरे प्लेयर हैं जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स

  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो: 500 मिलियन (50 करोड़)
  • लियोनल मेसी: 3.76 मिलियन (37.6 करोड़)
  • काइली जेनर: 3.46 मिलियन (34.6 करोड़)

ये भी पढ़ें: दो क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते क्रिकेटर, जिसने 1974 में FIFA World Cup भी खेला

Latest Stories