FIFA WORLD CUP 2022: जानें कैसे फ्री में देख पाएंगे फुटबॉल विश्वकप, बस करना होगा यह छोटा सा काम

फीफा विश्व कप 2022 रविवार (20 नवंबर) को कतर में शुरू होगा। अधिकांश टीमों ने अपने स्क्वॉड की घोषणा पहले ही कर दी है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
FIFA WORLD CUP 2022: जानें कैसे फ्री में देख पाएंगे फुटबॉल विश्वकप, बस करना होगा यह छोटा सा काम

FIFA World Cup 2022, Football World Cup 2022: फीफा विश्व कप 2022 रविवार (20 नवंबर) को कतर में शुरू होगा। अधिकांश टीमों ने अपने स्क्वॉड की घोषणा पहले ही कर दी है। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी अपना अंतिम विश्व कप खेलेंगे। कतर में 20 नवंबर को रात 9.30 बजे कतर और इक्वाडोर के बीच मुकाबले के साथ फुटबॉल के इस महाकुंभ की शुरुआत होगी।

फुटबॉल विश्वकप में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन सभी टीमों के बीच 18 दिसंबर तक मुकाबले खेले जाएंगे। फीफा विश्वकप 2022 के सभी 64 मुकाबले कतर के 8 स्टेडियम में खेले जाएंगे। आइए जानते हैं कि फैंस इस विश्वकप का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं। 

publive-image

फीफा विश्वकप 2022 कतर में कब शुरू और खत्म होगा?

फीफा विश्वकप 2022 रविवार (20 नवंबर) को कतर में शुरू होगा और 18 दिसंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 

कतर में फीफा विश्वकप 2022 के मुकाबले किन स्टेडियम में खेले जाएंगे?

कतर में फीफा वर्ल्डकप 2022 के सभी मुकाबले कुछ 8 स्टेडियम में खेले जाएंगे। इनमें अल बायत स्टेडियम, लुसैल स्टेडियम, अहमद बिन अली स्टेडियम, अल जानौब स्टेडियम, अल थुमामा स्टेडियम, एजुकेशन सिटी स्टेडियम, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम और स्टेडियम 974 शामिल हैं।

फीफा विश्वकप 2022 में कितनी टीमें खेल रही हैं?

कतर में होने वाले फीफा विश्वकप 2022 में 32 टीमें खेल रही हैं। विश्वकप में आठ ग्रुप हैं और हर ग्रुप में चार टीमें हैं।

  • ग्रुप ए: कतर, इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड
  • ग्रुप बी: इंग्लैंड, ईरान, यूएसए, वेल्स
  • ग्रुप सी: अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड
  • ग्रुप डी: फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, ट्यूनीशिया
  • ग्रुप ई: स्पेन, कोस्टा रिका, जर्मनी, जापान
  • ग्रुप एफ: बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया
  • ग्रुप जी: ब्राजील, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, कैमरून
  • ग्रुप एच: पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, दक्षिण कोरिया

फीफा विश्वकप 2022 का भारत में सीधा प्रसारण कहां होगा?

फीफा विश्वकप 2022 का सीधा प्रसारण भारत में Sports18 और Sports18 HD चैनल पर किया जाएगा।

भारत में फीफा विश्वकप 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?

फीफा विश्वकप 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema ऐप पर उपलब्ध होगी। यहां आप फ्री में फुटबॉल विश्वकप देख सकते हैं। ऐप पर हिंदी, इंग्लिश, तमिल, मलयालम और बंगाली भाषा में लाइव स्ट्रीमिंग होगी। 

भारत में फीफा विश्व कप 2022 का प्रसारण किस समय पर होगा?

भारत में फुटबॉल विश्वकप मैचों के लिए चार टाइम-स्लॉट होंगे। दोपहर 3:30 बजे, शाम 6:30 बजे, रात 9:30 बजे और 12:30 बजे। नॉकआउट मैच रात 8:30 बजे से शुरू होंगे।

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: कतर में फुटबॉल विश्वकप देखने के लिए हय्या कार्ड होना जरूरी, जानें इसके बारे में सबकुछ

Latest Stories