FIFA World Cup 2022: 10वें दिन सेनेगल, नीदरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका ने जीत के साथ अंतिम-16 में बनाई जगह

फीफा विश्वकप 2022 के 10वें दिन मंगलवार को 4 मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सेनेगल ने इक्वाडोर को 2-1 से हराकर नॉकआउट में पहुंचा। दूसरे मैच में नीदरलैंड ने मेजबान कतर को 2-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
FIFA World Cup 2022: 10वें दिन सेनेगल, नीदरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका ने जीत के साथ अंतिम-16 में बनाई जगह

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्वकप 2022 के 10वें दिन मंगलवार को 4 मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सेनेगल ने इक्वाडोर को 2-1 से हराकर नॉकआउट में पहुंचा। दूसरे मैच में नीदरलैंड ने मेजबान कतर को 2-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। देर रात खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने वेल्स को 3-0 से हराकर नॉकआउट में जगह बनाई। वहीं आखिरी मैच में अमेरिका ने ईरान को 1-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह पक्की की। 

 

इक्वाडोर बनाम सेनेगल

फीफा विश्वकप 2022 के ग्रुप ए में मंगलवार को सेनेगल ने इक्वाडोर को 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सेनेगल 20 साल बाद ग्रुप स्टेज से बढ़ा है। इससे पहले साल 2002 में टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। सादियो माने की अनुपस्थिति में सेनेगल ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के 42वें मिनट में मिली पेनल्टी पर इस्माइला सार्र ने कोई गलती नहीं की। हाफ टाइम तक सेनेगल ने 1-0 की बढ़त बना रखी थी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया। 67वें मिनट में इक्वाडोर के लिए मोइसेस कोइसेडो ने गोल दागा। 70वें मिनट में कालिडोउ कॉलीबली ने सेनेगल की ओर से गोलकर टीम को बढ़त दिला दी। 

 

नीदरलैंड बनाम कतर

फीफा विश्वकप 2022 के ग्रुप ए में मंगलवार को नीदरलैंड ने मेजबान कतर को 2-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। मुकाबले के 26वें मिनट में नीदरलैंड की ओर से कोडी गैक्पो ने गोल दागा। उन्होंने लगातार तीसरे मैच में टीम के लिए गोल किया है। हाफ टाइम तक नीदरलैंड 1-0 से आगे था। इसके बाद दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही नीदरलैंड की ओर से फ्रैंकी डी जॉन्ग ने 49वें मिनट में गोल किया।

 

इंग्लैंड बनाम वेल्स

फीफा विश्वकप 2022 में मंगलवार को खेले गए तीसरे मैच में इंग्लैंड ने वेल्स को 3-0 से मात दी। पहले हाफ तक दोनों ही टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी थीं। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 50वें मिनट में मार्कस रशफोर्ड ने 51वें मिनट में फिल फोडेन और 68वें मिनट में  फिर रशफोर्ड ने अपना दूसरा और मैच का तीसरा गोल दागकर इंग्लैंड को 3-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों टीमें कोई अतिरिक्त गोल नहीं कर सकीं। 

 

अमेरिका बनाम ईरान

फीफा विश्वकप 2022 में मंगलवार को खेले गए आखिरी मैच में अमेरिका ने ईरान को 1-0 से मात दी। मैच के 38वें मिनट में क्रिस्टियन पुलिसिच ने गोल दागकर अमेरिका को बढ़त दिलाई। पहले हाफ तक अमेरिका 1-0 से आगे थी। इसके बाद दूसरे हाफ में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। इस जीत के साथ ही अमेरिका ने नॉकआउट में अपनी जगह पक्की कर ली है।

ये भी पढ़ें: Naseem Shah PC: रिपोर्टर के सवाल पर नसीम शाह का 'सच्चा' जवाब, बोले- 'भाई मेरी अंग्रेजी अब खत्म हो गई'

Latest Stories