सुरेश रैना के फैंस के लिए अच्छी खबर, इस लीग से मैदान पर वापसी कर रहे हैं Mr. IPL

सुरेश रैना (Suresh Raina) के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मिस्टर आईपीएल अब एक बार फिर मैदान पर चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। अबुधाबी टी10 लीग (T10 League) से रैना क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
सुरेश रैना के फैंस के लिए अच्छी खबर, इस लीग से मैदान पर वापसी कर रहे हैं Mr. IPL

Abu Dhabi T10 League, Suresh Raina, deccan gladiators: सुरेश रैना (Suresh Raina) के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मिस्टर आईपीएल अब एक बार फिर मैदान पर चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। अबुधाबी टी10 लीग (T10 League) से रैना क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वह डेक्कन ग्लेडिएटर्स (Deccan Gladiators) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में रैना अनसोल्ड रहे थे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई थी। इसके बाद वह आईपीएल में ही कमेंट्री करते नजर आए थे। 6 सितंबर को उन्होंने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया था। इसके बाद अब वह विदेशी लीग में जलवा बिखेरेंगे।

 

T20 World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ खूब गरजा बटलर का बल्ला... जो धोनी ना कर सके, वो कर रचा इतिहास

आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड

सुरेश रैना का आईपीएल में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। यही वजह है कि उन्हें मिस्टर आईपीएल भी बुलाते हैं। उन्होंने अपने करियर में 205 आईपीएल मुकाबले खेले। इस दौरान रैना ने 32.51 की औसत और 136.76 के स्ट्राइक रेट से 5528 रन बनाए हैं। आईपीएल 2021 में रैना का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उन्होंने 12 मैच करीब 18 की औसत और 125 के स्ट्राइक रेट से मात्र 160 रन बनाए थे। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 से पहले उन्हें रिटेन नहीं किया। मेगा ऑक्शन में भी रैना को कोई खरीदार नहीं मिला। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abu Dhabi T10 (@t10league) 

पहले 6 सीजन में बनाए थे 400 से ज्यादा रन

रैना ने आईपीएल 2008 से लेकर 2014 तक लगातार 6 सीजन 400 से ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने टूर्नामेंट के पहले सीजन में 421, दूसरे सीजन में 434, तीसरे सीजन में 520, चौथे सीजन में 438, आईपीएल 2012 में 441, आईपीएल 2013 में 548 और आईपीएल 2014 में 523 रन बनाए थे। वह तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले पहले भारतीय बल्लेबाज थे। उन्होंने अपने करियर में 200 से ज्यादा आईपीएल मुकाबले खेले हैं। वहीं रैना के नाम आईपीएल में 5000 से ज्यादा रन हैं।
 
200+ IPL मैच खेलने वाले खिलाड़ी 

  • एमएस धोनी - 234 
  • दिनेश कार्तिक - 229 
  • रोहित शर्मा - 227 
  • विराट कोहली - 223 
  • रवींद्र जडेजा - 210 
  • शिखर धवन - 206 
  • सुरेश रैना - 205 
  • रॉबिन उथप्पा - 205

आईपीएल में 5,000 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी 

publive-image

  • विराट कोहली - 6624 
  • शिखर धवन - 6244 
  • डेविड वॉर्नर - 5881
  • रोहित शर्मा - 5879 
  • सुरेश रैना - 5528

ये भी पढ़ें: IND Vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ इन 3 बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम! कुछ ऐसी होगी प्लेइंग 11

Latest Stories