BJP नेता बबीता फोगाट ने की पहलवानों से मुलाकात, जांच का आश्वासन दिया; प्रियंका गांधी ने की कार्रवाई की मांग

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार को शुरू हुआ पहलवान का धरना आज दूसरे दिन भी जारी है। खिलाड़ी आज भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ धरने पर मौन बैठे हैं। उन्होंने संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
BJP नेता बबीता फोगाट ने की पहलवानों से मुलाकात, जांच का आश्वासन दिया; प्रियंका गांधी ने की कार्रवाई की मांग

Wrestlers Protest, Babita Phogat: दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार को शुरू हुआ पहलवान का धरना आज दूसरे दिन भी जारी है। खिलाड़ी आज भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ धरने पर मौन बैठे हैं। उन्होंने संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है। दोनों ही पक्ष अब एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। बुधवार रात दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल जंतर-मंतर पहुंची थीं। इसके बाद आज पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने की पहलवानों से मुलाकात की। 

 

बबीता ने दिया अश्वासन

इस दौरान बबीता ने कहा, मेरी कोशिश है कि मैं आज ही समाधान करवा दूं। ये कोई छोटी चीज नहीं है, धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है। मैं भरोसा दिलाती हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। वहीं साक्षी मलिक ने बताया, बबीता फोगाट सरकार की तरफ से आईं हैं और हमने भी अपनी बात उनके सामने रखी है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि वो हमारे साथ हैं और हमारी मांगें पूरी करवाएंगी। हमारा धरना तब तक जारी रहेगा जब तक कोई क्लैरिटी नहीं आ जाती।

 

तस्वीर देखकर दुख हुआ

पहलवान गीता फोगाट ने ट्वीट किया, "आज बहुत दुख: हुआ यह तस्वीर देखकर की हमारे देश के गौरव ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी दिल्ली मे जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे है। ये तानाशाही बंद होनी चाहिये आज हम पूर्ण रूप से अपने खिलाड़ी साथियो की मांगों का समर्थन करते है।"

 

मैं खिलाड़ियों के साथ

वहीं बबीता फोगाट ने ट्वीट किया, "कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियो के साथ खड़ी हूं। मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि सरकार से हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूंगी और खिलाड़ियों के भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा।"

आवाज सुनी जानी चाहिए

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, "हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।"

 

कौन हैं बृजभूषण शरण सिंह 

बुधवार को पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर मनमानी के आरोप लगाए थे। विनेश फोगाट ने बृजभूषण और संघ में उनके चहेते लोगों पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि बृजभूषण ने कई लड़कियों का यौन शोषण किया है। 6 बार से लगातार सांसद बृजभूषण फिलहाल उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की कैसगंज सीट से भाजपा सांसद हैं। वह 2011 के कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। 2019 में उन्होंने लगातार तीसरी बार इस पद पर चुनाव जीता था। सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बात की है।

 

ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट ने WFI अध्यक्ष पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, जंतर-मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ी

Latest Stories