विनेश फोगाट ने WFI अध्यक्ष पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, जंतर-मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ी

जंतर-मंतर पर बुधवार को भारतीय पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। खिलाड़ियों ने फेडरेशन पर प्रताड़ित करने का अरोप लगाया है। रेसलर विनेश फोगाट ने WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
विनेश फोगाट ने WFI अध्यक्ष पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, जंतर-मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ी

Vinesh Phogat, Sakshi Malik: जंतर-मंतर पर बुधवार को भारतीय पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। खिलाड़ियों ने फेडरेशन पर प्रताड़ित करने का अरोप लगाया है। रेसलर विनेश फोगाट ने WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। विनेश ने कहा, 'नेशनल कैम्प्स में वुमन रेसलर्स का प्रेसिडेंट और कोच यौन उत्पीड़न करते हैं। नेशनल कैम्प्स में पोस्टेड कुछ कोच तो वुमन रेसलर्स का सालों से यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। कई महिला पहलवानों ने इसकी शिकायत भी की।'

अध्यक्ष करते हैं शोषण

विनेश फोगाट ने मीडिया से बातचीत में कहा, महिला पहलवानों को कई तरह की परेशानी होती हैं, कुश्ती के अध्यक्ष द्वारा महिला खिलाड़ियों का शोषण किया गया। फेडरेशन खिलाड़ियों पर जबरदस्ती बैन लगाती है जिससे खिलाड़ी न खेल सकें। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष होंगे।

 

पर्सनल लाइफ में दखल देते हैं

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "कोच महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। WFI के चहेते को महिला कोचों के साथ अभद्रता करते हैं। इतना ही नहीं वह लड़कियों को परेशान भी करते हैं। WFI प्रेसीडेंट ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है।" विनेश ने कहा, "वह हमारी पर्सनल लाइफ में दखल देते हैं। वह हमारा शोषण करते हैं। जब हम ओलिंपिक खेलने जाते हैं तो हमारे पास ना तो फिजियो होता है और ना ही कोच। हमने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो हमें धमकाया गया।"

 

कोर्ट में सबूत देंगे

विनेश ने कहा, ओलिंपिक में हार के बाद अध्यक्ष ने मुझे 'खोटा सिक्का' कहा। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मैं हर दिन खुदकुशी करने की सोचती थी। किसी भी खिलाड़ी को अगर कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार हमारे अध्यक्ष होंगे, हमारी फेडरेशन जिम्मेदार होगी। विनेश ने कहा, जब हाई कोर्ट हमें निर्देश देगा तब हम सभी सबूत देने को तैयार हैं। हम पीएम को सभी सबूत सौंपने को भी तैयार हैं।

 

फेडरेशन में बदलाव हो

पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, खिलाड़ी अब तानाशाही नहीं सहेंगे। कई दिनों से खिलाड़ियों को दबाया जा रहा था। हमारी लड़ाई सरकार से नहीं है बल्कि फेडरेशन से है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि फेडरेशन में बदलाव हो। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) द्वारा पहलवानों को परेशान किया जा रहा है। जो लोग WFI का हिस्सा हैं, उन्हें इस खेल के बारे में कुछ नहीं पता है।

 

DCW अध्यक्ष पहुंचीं जंतर-मंतर

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने जंतर-मंतर पहुंचीं। उन्होंने कहा, "हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस दिया है और केंद्र सरकार के यूनियन खेल मंत्रालय को नोटिस दिया है। इस केस में तुरंत न्याय होना चाहिए। उन्होंने कहा, WFI के अध्यक्ष को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और जितने भी कोच के नाम सामने आ रहे हैं उन सबके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हम चाहते हैं कि WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हो और जांच कर उसे गिरफ्तार किया जाए।" 

 

ये भी पढ़ें: IND Vs NZ: वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले 5वें भारतीय बने गिल, कई अन्य रिकॉर्ड भी अपने नाम किए

Latest Stories