Australia Open: आखिरी ग्रैंड स्लैम में सानिया मिर्जा को मिली हार, अब मिक्स डबल्स में उम्मीद

साल के पहला और अपने करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम खेल रहीं सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के फैंस के लिए बुरी खबर है। भारत की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद इस खेल को अलविदा कर देंगी।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Australia Open: आखिरी ग्रैंड स्लैम में सानिया मिर्जा को मिली हार, अब मिक्स डबल्स में उम्मीद

Australian Open 2023, Sania Mirza, Rohan Bopanna: साल के पहला और अपने करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम खेल रहीं सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के फैंस के लिए बुरी खबर है। भारत की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद इस खेल को अलविदा कर देंगी। वुमेंस डबल्स में हार के साथ उनके करियर का अंत हुआ है। सानिया और उनकी जोड़ीदार एना डेनिलिना (Anna Danilina) रविवार को वुमेंस डबल्स के दूसरे दौर में हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open 2023) से बाहर हो गईं।

मिकस्ड डबल्स में उम्मीदें बची हैं

भारत और कजाखस्तान की इस जोड़ी को बेल्जियम की एलिसन वान उइतवैंक (Alison Van Uytvanck) और यूक्रेन की एनहेलिना कलिनिना (Anna Danilina) ने 4-6, 6-4, 2-6 से मात दी। इस हार के साथ ही सानिया के आखिरी ग्रैंड स्लैम में खिताब जीतने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। हालांकि, मिकस्ड डबल्स में उम्मीदें बची हुई हैं, लेकिन सानिया (Sania Mirza) और रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) के लिए यह सफर काफी कठिन होगा। दोनों की जोड़ी ने साल 2017 फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।

दूसरे दौर में सानिया-बोपन्ना

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने शनिवार को मिकस्ड डबल्स स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया। रियो 2016 के सेमीफाइनलिस्ट मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियाई वाइल्ड कार्ड एंट्री जैमी फोरलिस और ल्यूक सैविल को 1:14 घंटे में 7-5, 6-3 से हराया। छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सानिया का मुकाबला राउंड ऑफ 16 में निकोल मेलिचर-मार्टिनेज/मैटवे मिडेलकूप और एलेन पेरेज/हैरी हेलिओवारा के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। सानिया और महेश भूपति ने 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन मिकस्ड डबल्स चैंपियनशिप जीती थी। 

अब तक जीते 6 ग्रैंड स्लैम

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने अब तक 6 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। इसमें 3 वुमेंस डबल्स और 3 मिक्स्ड डबल्स शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ओपन में उनकी निगाहें 7वें खिताब पर होंगी। भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने साल 2015 में विंबलडन और यूएस ओपन में मिक्स डबल्स का खिताब जीता। वहीं 2016 में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला युगल का खिताब अपने नाम किया था। 

2009: ऑस्ट्रेलियन ओपन- मिश्रित युगल
2012: फ्रेंच ओपन- मिश्रित युगल
2014: यूएस ओपन- मिश्रित युगल
2015: विंबलडन- महिला युगल
2015: यूएस ओपन- महिला युगल
2016: ऑस्ट्रेलियन ओपन- महिला युगल

ये भी पढ़ें: AUSTRALIAN OPEN 2023: सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी दूसरे दौर में पहुंची, जोकोविच भी अगले राउंड में

Latest Stories