Ranji Trophy 2022: पिता के नक्शेकदम पर अर्जुन तेंदुलकर, पहले ही रणजी में जड़ा शतक; 1988 में सचिन ने भी किया था ऐसा

रणजी ट्रॉफी 2022 का मंगलवार, 13 दिसंबर से आगाज हो चुका है। पहले दिन ग्रुप सी में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। दिन का खेल खत्म होने तक पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा ने 85 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बना लिए थे।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Ranji Trophy 2022: पिता के नक्शेकदम पर अर्जुन तेंदुलकर, पहले ही रणजी में जड़ा शतक; 1988 में सचिन ने भी किया था ऐसा

Arjun Tendulkar, RANJI TROPHY 2022: रणजी ट्रॉफी 2022 का मंगलवार, 13 दिसंबर से आगाज हो चुका है। पहले दिन ग्रुप सी में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। दिन का खेल खत्म होने तक पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा ने 85 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बना लिए थे। सुयश प्रभुदेसाई 209 गेंदों पर 81 और अर्जुन तेंदुलकर 12 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद थे।

गोवा क्रिकेट एसोसिएशन अकादमी ग्राउंड, पोरवोरिम में खेले जा रहे इस मैच के दूसरे दिन अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार बल्लेबाजी की, प्रभुदेसाई ने भी उनका भरपूर साथ दिया। दूसरे दिन पहले प्रभुदेसाई ने और फिर अर्जुन ने अपना शतक पूरा किया। अर्जुन अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने डेब्यू रणजी मैच में शतक लगाया था। सचिन ने 1988 में रणजी डेब्यू में शतक जड़ा था।

 

मुकाबले का हाल

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोवा को 32 के स्कोर पर पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज सुमिरन अमोनकर 37 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए। 26वें ओवर की चौथी गेंद पर गोवा का दूसरा विकेट गिरा। दूसरे सलामी बल्लेबाज अमोघ सुनील देसाई 87 गेंदों पर 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद सुयश प्रभुदेसाई और स्नेहल सुहास कौथंकर के बीच तीसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। 64वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्नेहल 59 के स्कोर पर कैच आउट हुए। 

 

अर्जुन ने जड़ा शानदार शतक

उनके जाने के बाद सिद्धेश बल्लेबाजी करने आए, हालांकि वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 17 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। 82वें ओवर की तीसरी गेंद पर गोवा को 5वां झटका लगा। एकनाथ केरकर 15 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभुदेसाई का पूरा साथ दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक गोवा का स्कोर 210/5 था। दूसरे दिन की शुरुआत से ही अर्जुन और प्रभुदेसाई ने अच्छी बल्लेबाजी करना शुरू की। लंच तक गोवा का स्कोर 320/5 था। सुयश 128 और अर्जुन 67 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इसके बाद अर्जुन ने 178 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

 

गोवा के लिए डेब्यू सीजन

अर्जुन पहले मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे, गोवा के लिए यह उनका घरेलू डेब्यू सीजन है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जूनियर तेंदुलकर को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी दे दिया था। 2020 में अर्जुन को पहली बार मुंबई की टीम का हिस्सा बनाया गया था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2020-21 के सीजन में उन्होंने मुंबई की ओर से हरियाणा और पुडुचेरी के खिलाफ दो मुकाबले खेले थे।

पिछले साल मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में भी अर्जुन को चुना गया था। लेकिन उनको एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। आईपीएल में वह मुंबई इंडियस का हिस्सा हैं। 2021 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 20 लाख तो 2022 में 30 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि उन्हें अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

 

 

 

 

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गोवा: अमोघ सुनील देसाई, सुमिरन अमोनकर, सुयश प्रभुदेसाई, स्नेहल सुहास कौथंकर, एकनाथ केरकर (विकेटकीपर), सिद्धेश लाड, दर्शन मिसाल (कप्तान), लक्ष्य गर्ग, मोहित रेडकर, रुथविक नाइक, अर्जुन तेंदुलकर।
राजस्थान: अभिजीत तोमर, अशोक मेनारिया (कप्तान), कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, सलमान खान, यश कोठारी, शुभम शर्मा, मानव सुथार, कमलेश नागरकोटी, अनिकेत चौधरी, अराफात खान।

ये भी पढ़ें: Lionel Messi Retirement: फीफा विश्वकप 2022 के फाइनल के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेंगे मेसी, खुद किया खुलासा

Latest Stories