Aaron Finch Retirement: फिंच के नाम दर्ज है IPL में अनोखा रिकॉर्ड, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन

ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान एरोन फिंच ने मंगलवार सुबह इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। इससे पहले वह टेस्ट और वनडे से रिटायरमेंट ले चुके थे। फिंच के नेतृत्व में साल 2021 में कंगारू टीम पहली बार टी20 विश्वकप जीती थी।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Aaron Finch Retirement: फिंच के नाम दर्ज है IPL में अनोखा रिकॉर्ड, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Aaron Finch Retirement, Aaron Finch: ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान एरोन फिंच ने मंगलवार सुबह इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। इससे पहले वह टेस्ट और वनडे से रिटायरमेंट ले चुके थे। फिंच के नेतृत्व में साल 2021 में कंगारू टीम पहली बार टी20 विश्वकप जीती थी। इसके अलावा 2015 में जब कंगारू टीम ने वनडे विश्वकप जीती थी तो उस समय भी फिंच टीम का अहम हिस्सा थे। फिंच ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए। लेकिन आईपीएल में उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। 

9 फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे

दरअसल फिंच इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में 9 फ्रेंचाइजी की ओर से खेल चुके हैं। उनके बाद नंबर आता है भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट और मनीष पांडे का। यह दोनों प्लेयर 7-7 फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल खेल चुके हैं। आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में पहले तो फिंच अनसोल्ड रहे थे। हालांकि बाद में एलेक्स हेल्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें बेस पर खरीद लिया था। केकेआर के साथ जुड़ते ही उन्होंने 9 फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

 

इन टीमों का रहे हिस्सा

फिंच आईपीएल के पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। यह उनकी 9वीं टीम थी। इससे पहले वह इन 8 टीमों के साथ आईपीएल खेल चुके हैं। वह 2010 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले। इसके बाद 2011-12 में वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), 2013 में पुणे वॉरियर्स, 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद, 2015 में मुंबई इंडियंस, 2016-17 में गुजरात लायंस, 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), 2020 में रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु और 2022 में केकेआर का हिस्सा थे। 

उनादकट-पांडे भी लिस्ट में

फिंच अभी आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं रहे हैं। उनके बाद मनीष पांडे और जयदेव उनादकट 7 टीमों से खेल चुके हैं। मनीष पांडे मुंबई इंडियंस, आरसीबी, पुणे वॉरियर्स, केकेआर, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेल चुके हैं। वहीं जयदेव उनादकट केकेआर, आरसीबी, दिल्ली डेयरडेविल्स, राइजिंग पुणे, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Aaron Finch Retirement: BGT से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, एरोन फिंच ने किया संन्यास का ऐलान

Latest Stories